Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी न्यूज में महाराजाओं सरीखा तैयार हो रहा सुधीर चौधरी का कक्ष, देखें टेंडर और खर्चे का एस्टिमेट

प्रसार भारती के मण्डी हाउस स्थित डीडीबी टॉवर बी की 10वीं मंजिल पर कमरों का नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है। यह सब सुधीर चौधरी के लिए किया जा रहा है।

कमरा संख्या 1009, 1010, 1012, 1015-1016, 1017-1018, 1019-1020, 1028, और 1029 का नवीनीकरण किया जा रहा है, जिसमें कमरा संख्या 1012, 1019-1020 में कंप्यूटर पॉइंट स्थापित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, कमरा संख्या 1012, 1015-1016, 1019-1020 में नए स्प्लिट एसी लगाए जा रहे हैं और पुराने एसी के आउटडोर यूनिट्स को शिफ्ट किया जा रहा है। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹9,25,680 है, जिसके लिए निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 थी, और कार्य को 10 दिनों में पूरा किया जाना है।

सूत्रों के अनुसार, यह नवीनीकरण कार्य वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के लिए किया जा रहा है, जो प्रसार भारती में शामिल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके लिए विशेष रूप से यह कमरा तैयार किया जा रहा है, जैसे महाराजा के लिए विशेष कक्ष तैयार किया जाता है।

कमरे के इंटीरियर डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और नए लैपटॉप एवं डेस्कटॉप भी लगाए गए हैं, ताकि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों।

देखें निकाला गया टेंडर और खर्चे का एस्टिमेट

संबंधित खबरें…

डीडी न्यूज में अप्रैल से ऑन एयर हो सकते हैं सुधीर चौधरी, बिल्डिंग का 10वां फ्लोर बनेगा ठिकाना!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन