Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

क्या सुधीर चौधरी मोटे पैकेज पर डीडी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ बनने जा रहे हैं?

मुंबई। आजतक के प्राइम-टाइम न्यूज़ एंकर सुधीर चौधरी को लेकर एक अफ़वाह तेजी से फ़ैल रही है। चर्चा है कि वह इस साल अप्रैल से सरकारी चैनल डीडी न्यूज़ में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उड़ रही ख़बरों के मुताबिक, उन्हें 14 करोड़ रुपये सालाना का मोटा पैकेज ऑफर किया गया है।

पत्रकार श्रुति शर्मा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे सूत्रों के अनुसार, सुधीर चौधरी इस साल अप्रैल से डीडी न्यूज़ जॉइन कर रहे हैं।” उन्होंने इस मोटे पैकेज की आलोचना करते हुए इसे टैक्सपेयर के पैसे की बर्बादी करार दिया।

गौरतलब है कि सुधीर चौधरी पहले Zee मीडिया के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ रह चुके हैं। जून 2022 में उन्होंने Zee न्यूज़ को अलविदा कहा और अगले ही महीने आज तक में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया। Zee न्यूज़ पर वह DNA नामक शो होस्ट करते थे, जबकि Aaj Tak पर वह Black & White शो का संचालन कर रहे हैं।

सुधीर को एंटी मुस्लिम और मोदी भक्त पत्रकार कहा जाता है। सुधीर चौधरी का करियर हमेशा सुर्खियों में रहा है, लेकिन विवाद भी उनके साथ-साथ चलते रहे हैं।

• सितंबर 2023 में कर्नाटक पुलिस ने उन पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया था।

• जनवरी 2024 में झारखंड में SC/ST एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था, हालांकि हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गई।

सुधीर चौधरी की डीडी न्यूज़ में एंट्री को लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार अब अपने सरकारी न्यूज़ चैनल को भी प्राइवेट मीडिया की स्टाइल में ढालना चाहती है? पिछले साल डीडी न्यूज़ ने खुद को रीब्रांड किया था, जिसमें “स्पीड से ज्यादा सटीकता” और “सनसनी से ज्यादा सच” को प्राथमिकता देने की बात कही गई थी।

हालांकि, सरकार या डीडी न्यूज़ की ओर से अभी तक सुधीर चौधरी की नियुक्ति और उनके पैकेज को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं आज तक न्यूज़ चैनल से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने सुधीर चौधरी को लेकर चल रही अफ़वाहों को ख़ारिज किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन