Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी न्यूज में अप्रैल से ऑन एयर हो सकते हैं सुधीर चौधरी, बिल्डिंग का 10वां फ्लोर बनेगा ठिकाना!

मशहूर टीवी एंकर सुधीर चौधरी जल्द ही डीडी न्यूज़ से जुड़ने जा रहे हैं। हालांकि, वे चैनल के नियमित एंकर के रूप में नहीं बल्कि एक विशेष शो के जरिए दर्शकों के सामने आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, उनके शो के लिए डीडी न्यूज़ और प्रसार भारती के बीच एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया गया है।

डीडी न्यूज़ में कैसे होगी सुधीर चौधरी की एंट्री?

न्यूजलॉंड्री में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसार भारती के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, “सुधीर चौधरी डीडी न्यूज़ ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ एक विशेष कार्यक्रम का करार हुआ है, जो डीडी न्यूज़ पर प्रसारित होगा।”

चौधरी ने इसके लिए डीडी न्यूज़ में शाम 7 से 9 बजे तक के स्लॉट की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस दौरान वे एक घंटे के लिए खुद शो करेंगे, जबकि बाकी एक घंटे का कंटेंट भी वही तय करेंगे।

डीडी में सुधीर चौधरी के लिए बड़े बदलाव

10वें माले पर नया सेटअप: डीडी न्यूज़ की बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर सुधीर चौधरी और उनकी टीम के लिए विशेष केबिन तैयार किए जा रहे हैं।

नई टीम का गठन: सुधीर चौधरी के शो के लिए डीडी न्यूज़ में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की टीम बनाई गई है, जबकि 5 से 8 लोगों की टीम चौधरी खुद साथ लेकर आएंगे।

थर्ड पार्टी मॉडल: इस शो के लिए प्रसार भारती सीधे सुधीर चौधरी को भुगतान नहीं करेगा। बल्कि, एक थर्ड पार्टी कंपनी इस शो को बनाएगी और डीडी न्यूज़ उसे प्रसारित करेगा।

डील की रकम क्या है?

सूत्रों के मुताबिक, सुधीर चौधरी को 14 से 20 करोड़ रुपये के पैकेज पर यह शो करने की पेशकश की गई है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डीडी न्यूज़ के भीतर प्रतिक्रियाएं

चैनल के भीतर इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ कर्मचारियों का मानना है कि इससे डीडी न्यूज़ की लोकप्रियता बढ़ेगी और चैनल को नया दर्शक वर्ग मिलेगा। वहीं, कुछ को चिंता है कि चैनल पर सिर्फ “सुधीर चौधरी का राज” चलेगा और डीडी न्यूज़ की स्वतंत्र पहचान प्रभावित हो सकती है।

सुधीर चौधरी का करियर ग्राफ

सुधीर चौधरी ने एक दशक से अधिक समय तक ज़ी न्यूज़ में बतौर एंकर काम किया और अपने शो ‘डीएनए’ के जरिए सुर्खियां बटोरीं। बाद में वे ‘आज तक’ से जुड़े और ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ नामक शो की शुरुआत की। अब वे डीडी न्यूज़ के जरिए अपने नए शो को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

अप्रैल के पहले सप्ताह में सुधीर चौधरी के शो से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

डीडी ज्वाइन करने की चर्चा वाली खबर भी पढ़ें….

क्या सुधीर चौधरी मोटे पैकेज पर डीडी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ बनने जा रहे हैं?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Kamlesh Tiwari

    March 17, 2025 at 5:10 pm

    Freelancer ban rahe hain matlab?

  2. Ghanshyam Bairagi

    March 19, 2025 at 2:59 pm

    मैने हमेशा कहा है…#कर्मण्येवाधिकारस्ते…ऐसे लोग निरंतर कामयाबी की शिखर पार कर लेते हैं।
    सुधीर जी को शुभकामनाएँ।।
    #लिखनामेराकाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन