Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

कानूनी लपेटे में सुधीर चौधरी और DD न्यूज़, दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस!

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और UPSC अभ्यर्थी विजय शेरावत की ओर से दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार सुधीर चौधरी, उनकी प्रोडक्शन कंपनी Essprit Productions और प्रसार भारती (DD News) को नोटिस जारी किया है। शेरावत ने आरोप लगाया है कि DD News पर प्रसारित सुधीर चौधरी के कार्यक्रम में उन्हें गलत तरीके से ऐसे बयान से जोड़ा गया, जिसमें संसद को नष्ट करने और भारत को नेपाल जैसा बनाने की बात कही गई थी।

मामले की सुनवाई जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद की अदालत में हुई। कोर्ट ने शेरावत की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे को रजिस्टर्ड करने का निर्देश दिया और प्रसारण को आगे प्रकाशित या प्रसारित करने पर रोक लगाने की मांग वाली अंतरिम याचिका पर भी नोटिस जारी किया।

शेरावत का क्या है आरोप?

शेरावत का दावा है कि सुधीर चौधरी के कार्यक्रम ‘DECODE’ में उनकी तस्वीर दिखाते हुए उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर पेश किया गया, जिसने कथित तौर पर ‘संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा’ और ‘नेपाल बना दिया जाएगा’ जैसे नारे लगाए थे। शेरावत का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था और जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर ये बातें कहीं, वह कोई दूसरा व्यक्ति था।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रसारण से पहले तथ्यों का पर्याप्त सत्यापन नहीं किया गया और शेरावत को अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया। शेरावत ने इसी कथित गलत पहचान और प्रसारण को मानहानिकारक बताते हुए अदालत का रुख किया है।

5 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग

विजय शेरावत ने मानहानि के लिए 5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अदालत से विवादित प्रसारण को आगे प्रकाशित, दोबारा प्रसारित या सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों पर प्रसारित करने से रोकने की मांग की है।

याचिका के मुताबिक, प्रसारण के बाद संबंधित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित हुई और शेरावत को कथित तौर पर धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने बाद में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई भी दी थी।

22 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर 2026 को तय की है। अदालत ने कहा है कि अगली तारीख पर सुधीर चौधरी, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और DD News की ओर से अंतरिम रोक की मांग पर दलीलें पेश करने की तैयारी होनी चाहिए।

फिलहाल अदालत ने याचिकाकर्ता के आरोपों की सत्यता पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। मामला अंतरिम राहत और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए विचाराधीन है।


दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार सुधीर चौधरी को नोटिस जारी किया है!
मामला सुधीर चौधरी के स्पेशल शो “डिकोड” को लेकर है। आरोप है कि सुधीर ने एक छात्र विजय शेरावत पर गलत आरोप लगाए। शेरावत पर जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान संसद को नष्ट करने और भारत को नेपाल में बदलने की धमकी देने जैसा बयान देने का आरोप है। जबकि छात्र का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया। उन पर जबरन यह बयान थोपा जा रहा है। इस केस की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
-सचिन गुप्ता, पत्रकार


नरगिस बानो-

DD न्यूज़ के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ़ मानहानि का नोटिस जारी, बढ़ सकती है पत्रकार सुधीर चौधरी की मुश्किलें।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल 20 वर्षीय कार्यकर्ता और UPSC अभ्यर्थी विजय शेरावत ने पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है, यह मामला 27 जुलाई को डीडी न्यूज के उनके डेली प्राइम टाइम शो डीकोड में प्रसारित एक कार्यक्रम को लेकर दर्ज कराया गया है।

सुधीर चौधरी का दावा था कि विजय शेरावत ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान भारत को नेपाल जैसा बनाने वाला भाषण दिया था और इसको सुधीर चौधरी ने 27 जुलाई को डीकोड नाम का शो किया था क़ि विजय शेरावत कॉकरोच जनता पार्टी क़ि जश्न मनाने वाली पार्टी में कैसे आ गया जबकि ये तो भारत को नेपाल बनाने की बात कर रहा था।

असल में वो व्यक्ति विजय शेरावत था, जबकि बयान किसी और व्यक्ति ने दिया था, इस पूरे घटनाक्रम के बाद विजय शेरावत ने कॉकरोच जनता पार्टी के साथ मिलकर सुधीर चौधरी के खिलाफ़ कोर्ट में मानहानि का केस दायर कर दिया, जिसकी सुनवाई 22 सितम्बर को होनी है।

गोदी मीडिया के पत्रकार आजकल सबसे बड़े फेक न्यूज फैलाने वाले पत्रकार बन गया है, जिनको सिर्फ सत्ता पक्ष की चाटुकारिता करनी है इन्हें जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं, ये इतने अंधे हो चुके है कि इन्हें सच्ची बात भी झूठ लगती है, इन पर कोई कार्यवाही नहीं करता क्योंकि सिस्टम इनका है, सरकार इनकी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन