Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ट्रेन से कटे एबीपी न्यूज के संवाददाता के ससुराल पक्ष पर मुकदमा

इटावा : एबीपी न्यूज चैनल के पत्रकार ने ससुरालियों के मानसिक उत्पीड़न से त्रस्त होकर ट्रेन से कटकर जीवनलीला समाप्त कर ली. आत्महत्या करने से पूर्व उसने एसएसपी को संबोधित सुसाइड नोट में सारी व्यथा व्यक्त कर दी. इसके तहत उसकी पत्नी, साले तथा ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है.

इटावा : एबीपी न्यूज चैनल के पत्रकार ने ससुरालियों के मानसिक उत्पीड़न से त्रस्त होकर ट्रेन से कटकर जीवनलीला समाप्त कर ली. आत्महत्या करने से पूर्व उसने एसएसपी को संबोधित सुसाइड नोट में सारी व्यथा व्यक्त कर दी. इसके तहत उसकी पत्नी, साले तथा ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है.

बीते रविवार को चैनल पत्रकार मोहम्मद खालिक नीलांचल एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी थी. एसएसपी को संबोधित सुसाइड नोट मिलने से आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट हो गया. पत्र में लिखा था कि पत्नी मोमिना बानो को दस अगस्त 2013 को तलाक दे दिया था, ड्राफ्ट के माध्यम से शरियत के मुताबिक मेहर की रकम वापस कर दी लेकिन पत्नी के भाई जैनुल बसर तथा पिता अब्दुल रज्जाक तलाक मानने को तैयार नहीं हुए. 23 सितंबर को उक्त लोगों के समक्ष तलाक हुआ. दहेज में मिला सामान ले जाने को कहा लेकिन ले नहीं गए. नोटिस भेजा, उसे लिया नहीं.

तभी से आये दिन फोन पर सारे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने लगे. इसके तहत आगरा न्यायालय में हम लोगों के खिलाफ मुकदमा करा दिया और धमकी देने का सिलसिला जारी रखा. उक्त तीनों ने मानसिक रूप से इस कदर परेशान कर दिया कि आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया. आत्महत्या के लिए उक्त तलाकशुदा पत्नी, साला और ससुर ही जिम्मेदार हैं. इसके तहत मृतक के भाई मोहम्मद फारिक ने उक्त तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया है. एसओ जीआरपी यशपाल सिंह यादव ने बताया कि निल अपराध संख्या पर अभियोग दर्ज करा दिया गया है. जांच के लिए कोतवाली सदर को प्रेषित किया जायेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन