Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने ग्वालियर और अजय कुमार ने पटना में नई पारी की शुरुआत की

ग्वालियर से सूचना है कि डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने न्यूज29 में बतौर प्रिंसिपल करेस्पांडेंट ज्वाइन किया. डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा कुछ माह पहले ईटीवी न्यूज के ब्यूरो चीफ पद से इस्तीफा दिया था. फिर चैनल ‘समय’ को भी टाटा बाय बाय कर दिया था. डॉ.सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने ‘समय’ में सबसे कम समय की पारी खेलने के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कुछ माह पहले शुरू हुये प्रादेशिक न्यूज चैनल डीएनएन न्यूज-29 में बतौर प्रिंसिपल करेस्पांडेंट ज्वाईन किया है.

झारखंड में 2009 से प्रसारित चैनल न्यूज11 ने अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करते हुए बिहार में अपना ब्यूरो प्रारंभ किया है. डिस्ट्रीब्युशन, मार्केटिंग एवं एडिटोरियल समेत बिहार ब्यूरो की तमाम जिम्मेदारी अजय कुमार को दी गई है. अजय कुमार कशिश न्यूज में बिहार विज्ञापन प्रमुख के रूप में कार्यरत थे. उन्हें इलेक्ट्रोनिक मीडिया का लंबा अनुभव है. इसके पहले अजय साधना न्यूज और ई टीवी में काफी लम्बे समय तक जुड़े रहे हैं. न्यूज11 इसके पहले 2014 में बिहार विधान सभा चुनाव के समय चुनावी आनंद प्राप्त करने बिहार पहुंचा था. उस दौरान सर्वेश सिंह ने इसकी जिम्मेवारी ली हुई थी. न्यूज11 के मालिक और पूर्व पत्रकार अरूप चटर्जी के कारनामों से सब वाकिफ हैं. यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अरूप और अजय की जुगलबंदी कितनी दूर और कितने देर तक चलती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन