मुंबई के बिजनेस स्टैंडर्ड समाचार पत्र के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सुर्यकांत निवाते का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वे ५५ साल के थे। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गये हैं। सुर्यकांत निवाते के निधन की खबर मिलते ही मुंबई के पत्रकारों और फोटोग्राफरों में शोक की लहर फैैल गयी।
वे मुंबई के सायन पूर्व स्थित प्रतिक्षा नगर के आरंभ प्रेस इंक्लेव में रहते थे। मुंबई प्रेस क्लब के सचिव धमेन्द्र जोरे, चेंबर आॅफ फिल्म जर्नलिस्ट के पदाधिकारियों आदि सहित दूसरी संस्थाओं ने भी सुर्यकांत निवाते के निधन पर शोक जताया है।
शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टीविस्ट
९३२२४११३३५