Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

किधर है वो दो कौड़ी का सुशांत सिन्हा और तीन कौड़ी का सुधीर चौधरी?

सुरेश चिपलूनकर-

किधर है वो दो कौड़ी का सुशांत सिन्हा और तीन कौड़ी का सुधीर चौधरी?? इन्होंने अपने अपने चैनलों पर 15 दिन तक केजरीवाल के खिलाफ चूड़ीतोड़ अभियान चलाया था..

असल में यह शुरू से भाजपा की नीति रही है.. ठेठ 2G घोटाले के समय से आज तक.. सबसे पहले जमकर कीचड़ उछालो… फिर जोर जोर से चिल्लाओ.. उसके बाद अमित मालवीय के हजारों अनपढ़ मजदूर और पालतू सेना सोशल मीडिया पर आसमान हिला डालते हैं.. ये चुनाव जीत जाते हैं .. बस हो गया काम.. फिर इन्हीं की एजेंसी, इन्हीं की पुलिस, इन्हीं की जांच,, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिलता.. सब निर्दोष बरी हो जाते हैं..

लेकिन इस धूल धक्के हंगामे नौटंकी के कारण कुछ लोगों के राजनैतिक करियर खत्म होते हैं, कुछ लोग खामखां बदनाम होते हैं.. उधर पूर्व CAG विनोद राय को बढ़िया पद दे दिया जाता है.. और भाजपा के 200 जिलों में आलीशान दफ्तर बन जाते हैं..

यही गेम शिवसेना के खिलाफ भी खेला गया था.. पालघर पालघर पालघर की चीख पुकार करके सत्ता हासिल कर तो ली है, लेकिन पिछले 3 साल में पालघर मामले की जांच में एक इंच की भी बढ़ोतरी नहीं हुई,, अलबत्ता इस बीच अपनी गिरी हुई सोच दिखाते हुए पालघर कांड के मुख्य आरोपी को भाजपा में शामिल कर लिया था (जिसे बाद में अत्यधिक थू थू होने के बाद निकालना पड़ा..)

यही भाजपा की “modus operandi” है.. असल में कांग्रेस को मोदी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है… उम्मीद करता हूं कि कांग्रेसी सीखेंगे और मौका मिलने पर भाजपा के खिलाफ आजमाएंगे भी..

नोट :: अदालत ने केजरीवाल को सिर्फ निर्दोष साबित नहीं किया है, बल्कि सीबीआई की जांच पर सवाल उठाए हैं और अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने को भी कहा.. हालांकि शर्म किसी को आएगी नहीं..

पत्रकारिता का सबसे निम्नतम स्तर होता है गटर पत्रकारिता, लेकिन नोएडा की मीडिया ने पत्रकारिता में उससे भी निचला और गंदा स्तर छू रखा है,ये देखिए सुशांत सिन्हा की कमोड पत्रकारिता! -अमित चतुर्वेदी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन