Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

स्वतंत्र पत्रकार हर्ष यादव के साथ जंतर मंतर पर आज क्या हुआ, देखें तस्वीरें

Collage of a man in a blue checkered shirt being interviewed by multiple reporters, holding a yellow card and speaking into several microphones near a bus.

आज जंतर-मंतर पर स्वतंत्र पत्रकार हर्ष यादव ने जिस बेबाकी और निडरता से पुलिस के सामने दहाड़ लगाई, उसने साबित कर दिया कि सच की आवाज़ को डराकर दबाया नहीं जा सकता।

जब पुलिस उन्हें ज़बरदस्ती हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी, तब हर्ष भाई लगातार चिल्लाकर अपनी प्रेस ID दिखाते रहे और साफ कहा कि वे सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग का अपना फर्ज निभा रहे हैं,एक लोकतंत्र में जनता की आवाज़ और सच को सामने लाने वाले स्वतंत्र पत्रकारों के साथ ऐसा अमानवीय और दमनकारी सलूक बेहद निंदनीय है।

चाहे पत्रकार किसी बड़े चैनल से हो या आज़ाद तौर पर काम कर रहा हो, ग्राउंड पर जाकर रिपोर्टिंग करना उसका संवैधानिक अधिकार है,आज जब मुख्यधारा का एक बड़ा हिस्सा जनता के असली मुद्दों से मुँह मोड़ चुका है, तब हर्ष यादव जैसे जांबाज स्वतंत्र पत्रकार ही असली पत्रकारिता को ज़िंदा रखे हुए हैं।

हम स्वतंत्र पत्रकारों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार का कड़ा विरोध करते हैं और हर्ष भाई की इस बहादुरी को सलाम करते हैं,सरकार और प्रशासन को यह समझना होगा कि निष्पक्ष पत्रकारों को डराकर लोकतंत्र को नहीं चलाया जा सकता।

-शहादत ख़ान की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन