Bhadas4media पर खबर चलने के बाद हिंदुस्तान हरदोई के ब्यूरो चीफ तरिक इक़बाल का हुआ तबादला. उन्हें हरदोई से कन्नौज के लिए रवाना किया गया. अमर उजाला फरुखाबाद के ब्यूरो चीफ रहे अनूप शुक्ला को हिन्दुस्तान हरदोई का नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है. अनूप शुक्ला को हिन्दुस्तान के संपादक सुनील द्विवेदी का करीबी माना जाता है.
उधर, एसटीवी हरियाणा न्यूज़ से खबर है कि यहां से कई सीनियर प्रोड्यूसरों ने इस्तीफा दे दिया है. सेलरी की समस्या से जूझ रहे एसटीवी हरियाणा न्यूज़ को एक के बाद एक करके बड़े झटके लग रहे हैं. सीनियर रन डाउन प्रोड्यूसर साहब राम ने एसटीवी से नाता तोड़कर जनतंत्र टीवी ज्वाइन कर लिया है. चैनल के मुद्दा कार्यक्रम के प्रोड्यूसर विकास कुमार ने जनता टीवी में अपनी नई पारी शुरू की है. इसके अलावा आउटपुट प्रोड्यूसर जसपाल सिंह भी हरियाणा न्यूज़ छोड़कर सिटीजन वॉयस चैनल में चले गए हैं. पिछले लंबे समय से सैलरी की समस्या से जूझ रहे हरियाणा न्यूज़ से पीसीआर टीम के मुख्य शानू सैफ़ी भी चैनल छोड़कर किसी दूसरे चैनल में चले गए है. बताया जा रहा है कि ऊपर लेवल के कुछ बड़े अधिकारियों ने भी चैनल को छोड़ दिया है. हरियाणा न्यूज़ में सेलरी को लेकर गत महीनों में काम भी रोका जा चुका है. बताया जा रहा है कि एसटीवी हरियाणा न्यूज़ में आपसी खींचतान के चलते पूरी टीम टूट चुकी है. जबसे नवजोत सिधु ने चैनल को अलविदा कहा है तबसे चैनल में लगातार लोग या तो छोड़ रहे हैं या फिर आपसी खींचतान में निकाले जा रहे हैं.
उत्तराखण्ड से खबर है कि यहां के हिन्दुस्थान समाचार के ब्यूोर प्रमुख धीरेन्द्र प्रताप सिंह को हिन्दुस्थान समाचार प्रबंधन ने जून माह में पत्रकारीय कार्यों से अलग कर राज्य सह विपणन प्रमुख का दायित्व दे दिया है. इसके बाद दो माह तक के काम को देखने के बाद संतोषजनक परिणाम न मिलने पर उनका सीधे स्थानांतरण केन्द्रीय मुख्यालय नोयडा कर दिया गया. हालांकि एजीएम बैठक में 6 और 7 जून को वे नोएडा गये थे लेकिन उनकी बात को संस्थान ने सुनने से इंकार कर दिया.


