Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनबीटी से जुड़े युवा पत्रकार तरुण वत्स, राज महाजन ‘न्यू मॉर्निंग’ में प्रधान सम्पादक बने

युवा पत्रकार तरुण वत्स ने एजेंसी और अखबार में काम करने के बाद अब डिजीटल मीडिया का रुख किया है। तरुण ने अमर उजाला को अलविदा कहने के बाद टाइम्स ग्रुप की वेबसाइट एनबीटी डॉट कॉम जॉइन कर ली है। तरुण ने फेसबुक पर नए संस्थान से जुड़ने की जानकारी दी है। वह इस प्रतिष्ठित वेबसाइट में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर जुड़े हैं। उन्होंने एक साल तक अमर उजाला में अपनी सेवाएं दीं और हाल ही में इस अखबार से इस्तीफा दे दिया था।

तरुण वहां खेल डेस्क पर काम कर रहे थे। तरुण एक साल पहले सितंबर में ही राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता से अमर उजाला पहुंचे थे। वह यूनीवार्ता से करीब ढाई साल तक जुड़े रहे। तरुण ने अमर उजाला में खेल डेस्क पर काम करते हुए कुछ स्पेशल स्टोरी भी की थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से पूरा किया है।

उधर, संगीतकार राज महाजन को न्यू मॉर्निंग साप्ताहिक अख़बार में प्रधान सम्पादक बनाया गया है. राज महाजन इससे पहले संगीत कंपनी मोक्ष म्युज़िक और बिनाकाट्यून्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कुशल प्रबंधन कर रहे हैं. इस मौके पर राज महाजन ने कहा, “मैं इस नए दायित्व के लिए एकदम तैयार हूँ. मेरा मानना है किसी भी समाचार पत्र को चलाने के लिए सबसे अहम है उस समाचार पत्र की पहुँच हर गली-नुक्कड़-कूचे-घर तक हो.” राज न्यू मोर्निंग न्यूज़पेपर में स्तंभकार भी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन