Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

तुलिका सिंह, पूजा मेहरोत्रा और निहारिका शर्मा के बारे में सूचनाएं!

मीडिया इंडस्ट्री में तीन महिला पत्रकारों ने अपने करियर में नई जिम्मेदारियां संभाली हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने नए सफर की जानकारी साझा की।


तुलिका सिंह ने बताया कि उन्होंने NDTV में सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाली है। तुलिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “I’m happy to share that I’m starting a new position as Senior Assistant Producer at NDTV!”


वहीं पूजा मेहरोत्रा ने Aaj Tak के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने लिखा कि हर पत्रकार अपने करियर में कम से कम एक बार आजतक में काम करने का सपना देखता है और अब उनका यह सपना पूरा हुआ है। पूजा ने कहा कि उन्हें पहले भी ऑफर मिले थे, लेकिन शायद किस्मत ने इस समय के लिए यह मौका तय किया था।


डीएनए, मिंट और सक्रॉल के लिए काम कर चुकी निहारिका ने पत्रकारिता से कंटेंट और ब्रांड कम्युनिकेशन की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कभी पूरी तरह पत्रकार होना नहीं छोड़ता। न्यूजरूम से बाहर आने के बाद भी वे हर चीज को उसी नजर से देखती हैं—क्या हो रहा है, क्या छूट रहा है और यह अभी क्यों मायने रखता है।

निहारिका के मुताबिक यही पत्रकारिता की सोच आज कम्युनिकेशन और ब्रांड रोल्स में उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन