Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

टीवी चैनलों ने अपने आप को खत्म कर दिया!

शकील अख्तर-

टीवी चैनलों ने अपने आप को खत्म कर दिया। उनके सबसे बड़े समर्थक प्रधानमंत्री मोदी भी अब अपनी बात उनको इंटरव्यू देकर नहीं सीधे इंस्टा के माध्यम से कर रहे हैं।

यह बात अलग है कि इससे भी उनकी बात का कोई असर नहीं होगा। क्योंकि यह सब पुरानी ट्रिक्स हैं।

12 साल से मोदी यही कर रहे हैं। बातों से बहलाना और भरमाना।

Gen Z पर इसका कोई असर नहीं होगा। लेकिन जो दूसरा सवाल है कि क्या गोदी मीडिया की पहुंच और विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई है?

मोदी द्वारा भी उनसे पल्ला झाड़ लेने के बाद यही लगता है। मीडिया को अगर अपने आप को बचाना है तो उन्हें भी सरकार से पल्ला झाड़ कर जनता और खासतौर से इस समय छात्रों के साथ खड़ा हो जाना चाहिए।


मैंने बार बार कहा है चाहे विपक्ष हो या अब Cockroach janta party के सौरव दास गोदी मीडिया के डिबेट में जाने का कोई फायदा नहीं. न विपक्ष के नेताओं की ब्रांड निर्माण होगा- न किसी और का! और CJP for India ने फैसला किया था गोदी मीडिया को इंटरव्यू न देने का? और इंटरव्यू भी उनको जिनके खिलाफ दंगा भड़काने को लेकर केस है? जिनके झूठे कार्यक्रमों को NBDSA ने हटवाने के आदेश दिए? इनके नफरत भरे मंचों पर जाकर कोई फायदा नहीं होने वाला!
-अभिसार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार


आलोक नंदन-

मीडिया के बड़े-बड़े धुरंधर इन छात्रों को देश विरोधी करार दे रहे थे, एनटी नेशनलिस्ट बोल रहे थे, उनकी सारी बकलोली हवा में उड़ गई। इन लोगों की वजह से ही भारत में पत्रकारिता का स्तर गिरा है।

हालांकि, इन लोगों पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, कल फिर अपने मालिकों के हक में कुत्ते की तरह दुम हिलाते हुए आवाम पर भौंकेंगे। इनकी फितरत ही यही है। खैर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के साथ भारत में जेनजी क्रांति एक नए फेज में प्रवेश कर गया।

कल तक मोदी सरकार ऑफेंसिव थी अब डिफेंसिव हो गई है, और आगे भी इसे डिफेंसिव हो करके ही चलना होगा। प्रतिरोध के आवाज के दमन की इनके सारे मेकैनिज्म एक-एक करके ध्वस्त होते चले जाएंगे। इस क्रांति का सफल नेतृत्व करने वाले सभी नेतृत्वकर्ताओं को बधाई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन