Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

टीवी9 भारतवर्ष में आम उत्सव!

विपिन चौबे-

त्सव का दूसरा नाम है हेमंत शर्मा सर। हेमंत सर जीवन को सबके साथ जीने को ही जीवन समझते हैं। इसीलिए मौसम हो या अलग-अलग मौसम में होने वाले फल, त्योहारों में होली हो या दीपावली हो, जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह, रावण का दहन हो या चैनल की कामयाबी का कोई जश्न हर पल को सबके साथ जीने और रिश्तों को सहेज कर रखने वालों में सबसे अलग हैं वो। उनके किसी भी उत्सव में कोई छोटा कोई बड़ा नहीं होता, यही वजह है की होली के उत्सव में वो अपने आवास पर आने वाले हर किसी को अपने हाथ से बनारसी दुपट्टा पहनाते हैं। उत्सव के बाद वापस आते वक्त हर किसी को अपने हाथ से उस उत्सव का उपहार या निशानी देते है।

दशहरे में रावण दहन भी उनके आवास पर किसी उत्सव से कम नहीं होता। रावण दहन के लिए रावण का बड़ा पुतला तो होता ही है लेकिन उसके साथ-साथ उनके आवास के आस-पास जितने गरीब परिवार रहते हैं उनके बच्चों के लिए निःशुल्क मेले का भी उनके आवास पर आयोजन होता है, जहां हर बच्चा कितने भी खिलौने ले सकता है। बच्चों के लिए चाट टिकिया पकौड़ा झाल मुंडी समेत कई व्यंजन होते हैं। हर साल छोटे मोटे झूले भी बच्चों के लिए वो इंतज़ाम करके रखते हैं। सर के इसी स्नेह के चलते हर साल सैकड़ों की संख्या में गरीब मज़दूरों के बच्चों को इस उत्सव का इंतज़ार रहता है।

हेमंत सर अपने आतिथ्य के लिए जाने जाते हैं उनमें पूरा बनारस बसता है इसलिए उनके हर उत्सव में शरीक होने वाले को उनसे ज़्यादा उनके उत्सवों की तारीख़ का ख़्याल और इंतज़ार रहता है।

आज भी हर साल की तरह आफिस में अलग-अलग प्रकार के आमों को ठंडी बर्फ़ से भरी बाल्टी में रखकर साथ काम करने वाले बडे पद से लेकर छोटे पद पर आसीन व्यक्ति को बुला-बुला कर एक एक व्यक्ति को अपने हाथ से आम को धुल कर काट कर उसकी क़िस्म की जानकारी देते हुए खाने को विधा को बता कर सर ने आम खिलाया।

इसलिए हेमंत सर व्यक्ति नहीं उत्सव हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन