Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी और बिहार में भी एक-एक मीडियाकर्मियों पर हमले

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से स्तब्ध पत्रकार अभी इससे उबरे भी नहीं थे कि यूपी और बिहार में एक एक मीडियाकर्मी पर हमले की खबर आने लगी. बिहार के अरवल जिले में पंकज मिश्रा नाम के राष्ट्रीय सहारा अख़बार के पत्रकार को गोली मारी गई है. जिस समय उन पर हमला हुआ वह बैंक से एक लाख रुपये लेकर निकल रहे थे. रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चलाई और रुपये लेकर फरार हो गए.

दोनों हमलावर पंकज मिश्रा के गांव के ही हैं. पुलिस ने दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है. इनमें से एक का नाम अंबिका महतो और दूसरे का नाम कुंदन है. पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे लूटपाट भी कारण हो सकता है. पत्रकार पंकज मिश्रा के अनुसार दोनों कुर्था विधानसभा सीट से जदयू के विधायक सत्यदेव सिंह के करीबी है. पंकज ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कुंदन के ख़िलाफ़ अख़बार में कई रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं इस वजह से उन्हें निशाना बनाया है. इससे पहले बिहार के सिवान ज़िले में कार्यरत हिंदुस्तान अख़बार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन मुख्य आरोपी हैं.

उधर, राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर इलाके के सीएमएस स्कूल के पास अज्ञात बदमाशों ने हिंदी खबर के कैमरामैन पर धारदार हथियार से हमला किया है. प्राणघातक हमले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग गए. पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल कैमरामैन को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. वीडियो जॉर्नलिस्ट की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है जो अनिल यादव नाम का ड्राइवर है. यह दिल्ली में एक इनकम टैक्स कमिश्नर के यहां गाड़ी चलाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन