Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

न्यूज चैनलों के खिलाफ एफआईआर के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन

दो न्यूज चैनलों द्वारा खबर दिखाए जाने से नाराज होकर गाजियाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी ने एफआईआर दर्ज करा दिया. इस मामले को लेकर यूपी-उत्तराखंड के पत्रकारों में नाराजगी है. इस संदर्भ में कुछ प्रेस संगठनों ने कई जिलों के जिलाधिकारियों को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा है. प्रेस संगठन ने न्यूज चैनलों पर दर्ज कराए गए केस को वापस लेने की मांग की है. ऐसा होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

बता दें कि एक पीड़ित बिल्डर ने जीडीए में घोटाले और घूसखोरी का आरोप वीसी पर लगाया था. बिल्डर त्रिलोक अग्रवाल ने पीएम, सीएम और मेरठ कमिश्नर को एक शिकायती पत्र भी लिखा है. इस खबर को चलाने पर गाजियाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी जो कि जीडीए की वीसी भी हैं,  ने नोएडा से संचालित दो रीजनल न्यूज चैनलों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया.

डीएम का कहना है कि खबर चलाने से पहले उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं ली गई जबकि चैनल का दावा है कि खबर चलाते वक्त कई बार डीएम साहिबा को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा.

पत्रकारों ने डीएम की मनमानी के खिलाफ अलीगढ़, आगरा, अमरोहा, बलिया, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, गाज़ियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, मथुरा, शामली, कानपुर आदि जिलों में ज्ञापन सौंपा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन