Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उपेंद्र राय को ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’ गाजीपुर प्रेस क्लब ने किया भव्य सम्मान समारोह

Stage with a banner reading 'गाजीपुर प्रेस क्लब' as a group of men awards a circular plaque to a man in black, with others watching and floral arrangements in front.

गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर स्थित होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रतिष्ठित पत्रकार, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय तथा सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल एवं उपेंद्र राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गाजीपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्था के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इसके उपरांत एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रेस क्लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह एवं मनीष मिश्रा तथा अध्यक्ष शिवकुमार ने उपेंद्र राय को ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से जिले के दिवंगत पत्रकार सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्येंद्र शुक्ला के परिजनों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रेस क्लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह को भी स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं क्लब के सभी सदस्यों को टी-शर्ट वितरित कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपेंद्र राय, विशाल सिंह चंचल, गोपाल सिंह यादव, रमेश कुशवाहा, रविकांत राय एवं राजदेव ने गाजीपुर प्रेस क्लब के कार्यों और कार्यक्रमों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि अल्प समय में ही गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कई सार्थक पहल की हैं और अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने संस्था की मजबूती के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, शिवेंद्र सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धर्मेंद्र मिश्रा, दरोगा पांडेय एवं विनय ठाकुर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण ‘केके’ ने किया। समारोह के दौरान आगंतुकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम की सफलता में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र कुमार राय, संजीव कुमार एवं अंजनी तिवारी तथा सदस्य यशवंत राय, पवन मिश्रा, आदर्श सिंह, अरुण यादव, संदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, रजत कुमार, ओमप्रकाश, हसीन अंसारी, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, वेदप्रकाश ‘वेदु’, मोतीलाल, दयाशंकर राय, रमेश सोनी, अशोक मौर्य, गिरीश पांडेय, वरुण मिश्रा, लक्ष्मीकांत, मुकेश, मोहम्मद फैसल और संतोष शर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन