वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की 70 बिस्वा जमीन के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, पीड़ित के भतीजे विशाल मिश्रा, तत्कालीन सब-रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रेशन विभाग के कर्मचारियों और अन्य लोगों समेत 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एफआईआर के अनुसार, पीड़ित ओमप्रकाश मिश्रा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और पिछले दो वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका सप्ताह में दो बार डायलिसिस होता है। आरोप है कि इसी दौरान उनके भतीजे विशाल मिश्रा ने इलाज में मदद करने और आयुष्मान कार्ड बनवाकर खर्च कम कराने का भरोसा जीत लिया।
शिकायत में कहा गया है कि एक दिन डायलिसिस के बाद जब ओमप्रकाश मिश्रा अचेत अवस्था में थे, तब उन्हें सीधे गंगापुर उप-पंजीयक (रजिस्ट्रेशन) कार्यालय ले जाया गया। आरोप है कि वहां अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से उनकी 70 बिस्वा जमीन को “गिफ्ट डीड” के जरिए विशाल मिश्रा के नाम दर्ज करा दिया गया।
आरोप यह भी है कि उसी रात विशाल मिश्रा ने यह जमीन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को मात्र 70 लाख रुपये में बेच दी, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार जमीन की बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, दस्तावेजों की वैधता, मेडिकल स्थिति तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी। अभी तक आरोपियों की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




Big Scam in PM Modi’s Varanasi
Varanasi BJP District Vice-President Suresh Singh bought a ₹50 crore land for ₹70 lakhs.
This is how the alleged fraud happened.
Retired teacher Omprakash Mishra has been suffering from kidney disease for 2 years and needs dialysis twice a week.
His nephew Vishal Mishra started “helping” him reach the hospital. Later he lured him with promises of making an Ayushman card and reducing treatment costs.
One day, after dialysis, while Omprakash was unconscious, Vishal took him straight to the Gangapur Registration Office.
With alleged help from officials, 70 biswa of land was transferred to Vishal’s name as a “gift”.
The same night, BJP District Vice-President Suresh Singh bought that land.
-पीयूष राय



