Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

नियमितीकरण के लिए लड़ रहे आकाशवाणी के कैज़ुअल एनाउंसर संसद भवन पहुंचे और वेंकैया नायडू से मिले

जंतर-मंतर पर हल्ला बोल जारी : आकाशवाणी के कैज़ुअल एनाउंसर का वर्षों पुराना दर्द अब उभर कर सामने आ गया है. वो दर्द है नियमितीकरण का. आकाशवाणी महानिदेशालय और प्रसार भारती के साथ साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी कैज़ुअल की सुध नहीं ली. न्यायपालिका और संसद तक की आवाज़ जब इनके कानों तक नहीं पहुंची तो फिर शुरू हुआ हल्ला बोल जंतर मंतर से। आवाज़ ईमानदारी की थी जिसमें सच्चाई भी घुली थी, इसलिए साथ मिलता गया और हौसला बढ़ता गया.

कल 9 अगस्त को हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से भाजपा के युवा लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर से हम लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मिलने गया और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया, अनुराग ठाकुर जी ने भी सार्थक सहयोग और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आज 10 अगस्त को नासिक महाराष्ट्र से शिवसेना के लोकसभा सांसद हेमंत तुकाराम गोडसे से कैज़ुअल एनाउंसर का एक प्रतिनिधि मंडल मिलने गया, हेमंत गोडसे ने हम सब की बातें ध्यान से सुनी और हमारे नियमितीकरण के अधिकार को सही बताया और सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अभियान को नई ऊर्जा और स्फूर्ति देने वाले शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप जी आज भी हमारे साथ थे और आज उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री माननीय श्री वेंकैया नायडू से संसद भवन में मिलवाया, इस सहयोग में शिवसेना के सांसद हेमंत गोडसे की भी अहम् भूमिका रही। प्रतिनिधि मंडल में अनिल गुप्ता, मनोज पाठक, हरी शर्मा, करताप ठाकुर, आनंद मिश्रा, रविन्द्र एकांत, अतुल श्रीवास्तव, अंजू तिवारी, तक्षिल खानविलकर, जयंत ढोमरे, मृदुला जोशी, स्मृति लाल, और महेश शर्मा शामिल थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन