Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज़ की कवरेज से बिलबिला गए विहिप वाले!

नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा विवाद की कवरेज को लेकर एबीपी न्यूज़ और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। चैनल की एक कवरेज विहिप को इस कदर नागवार गुजरी की उसने एंकर के खिलाफ संपादक को पत्र जारी किया है।

विहिप की दिल्ली प्रांत इकाई ने चैनल के संपादक को औपचारिक शिकायत पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से जुड़े कार्यक्रम में एंकर की भाषा और प्रस्तुति निष्पक्ष पत्रकारिता की कसौटी पर खरी नहीं उतरती।

29 जून 2026 को भेजे गए पत्र में विहिप के प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान एंकर रोमाना इसार खान ने जिस शैली में सवाल पूछे और चर्चा का संचालन किया, उससे ऐसा आभास हुआ कि विषय के सभी पक्षों को समान अवसर नहीं दिया गया। पत्र में दावा किया गया है कि इस तरह की प्रस्तुति से हिंदू धार्मिक संस्थाओं की छवि पर अनावश्यक प्रश्नचिह्न लगाने का प्रयास हुआ।

विहिप ने एबीपी न्यूज़ से कार्यक्रम की संपादकीय समीक्षा कराने, एंकर की भूमिका की जांच करने, भविष्य में धार्मिक विषयों पर संतुलित और तथ्यपरक कवरेज सुनिश्चित करने तथा यदि कोई तथ्यात्मक त्रुटि हुई हो तो उसका सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर मीडिया को तथ्यों की पुष्टि के साथ जिम्मेदार और संतुलित पत्रकारिता करनी चाहिए।

देखें पत्र…

Vishwa Hindu Parishad Delhi Prant letterhead with logo and a formal Hindi letter to ABP News dated 29.06.2026.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन