Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

दिवाली मिलन में पीएम, गृह मंत्री और दिल्ली सीएम के साथ दिखे विजेंद्र सिंह हुड्डा, तस्वीरों पर उठे सवाल

दिवाली मिलन समारोह में पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते और अमित शाह के साथ टेबल पर दिखे मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, जो फर्जी डिग्री रैकेट और बाइक बोट घोटाले में आरोपी रहे हैं।

दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ विजेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीरों वाला पोस्टर

भाजपा मुख्यालय में हुए दीपावली मिलन समारोह की एक और तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेते, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ खड़े और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक टेबल पर बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं। ये हैं हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा। वे ‘न्यूज़ इंडिया 24×7’ और ‘नेशन 27’ चैनलों के चेयरमैन भी बताए जाते हैं। हुड्डा इन दोनों चैनलों के मालिक के तौर पर समारोह में पहुंचे थे।

हुड्डा ने अपनी तस्वीरें ‘न्यूज़ इंडिया 24×7’ और ‘नेशन 27’ चैनलों के लोगो के साथ एक पोस्टर के रूप में साझा की गई हैं। पोस्टर में इन मुलाक़ातों को “आत्मीय मुलाकात के यादगार पल” बताया गया है।

विजेंद्र सिंह हुड्डा का नाम पहले कई मामलों में सुर्खियों में रहा है। वे नोएडा के बाइक बोट घोटाले में आरोपी रहे हैं, जिसमें हज़ारों निवेशकों से हज़ारों करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। बताया जाता है कि इस मामले में फ़रार रहने के दौरान यूपी पुलिस ने उन पर इनाम भी घोषित किया था। बाद में वे गिरफ़्तार हुए और 2022 में उन्हें जमानत मिल गई।

इसके बाद उनका नाम मोनाड यूनिवर्सिटी से जुड़ा। मई 2025 में यूपी एसटीएफ ने पिलखुवा स्थित इस यूनिवर्सिटी पर छापा मारकर बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट बरामद करने का दावा किया। एसटीएफ ने चेयरमैन हुड्डा समेत 10 लोगों को गिरफ़्तार किया और उन्हें इस कथित फर्जी डिग्री रैकेट का सरगना बताया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की और करीब 25.44 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं।

सोशल मीडिया पर कई पत्रकार और यूज़र सवाल उठा रहे हैं कि इतने गंभीर मामलों में आरोपी व्यक्ति देश के शीर्ष नेताओं के इतने क़रीब कैसे पहुंचा। क्या ऐसे आयोजनों में आमंत्रित मेहमानों की पृष्ठभूमि की जांच नहीं होती?

हालांकि यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि हुड्डा पर लगे आरोप अभी अदालत में साबित नहीं हुए हैं और मामले विचाराधीन हैं। इस बारे में उनसे जुड़े लोगों का कहना है कि आरोप सब पुराने और फर्जी हैं। लोग बेवजह विजेंद्र सिंह हुड्डा को बदनाम कर रहे हैं। दो दो न्यूज़ चैनलों के चेयरमैन के बतौर उन्हें दिवाली मिलन कार्यक्रम में बुलाया गया था और वे इसी हैसियत से गए भी थे। उनके बारे में उनके कुछ विरोधी जान बूझकर दुष्प्रचार कर रहे हैं जिसका कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा।


इसे भी पढ़ें—

पीएम के साथ फोटो के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे ये लोग पत्रकार नहीं, मीडियाकर्मी हैं!

लिफाफा मिला कि नहीं? हर्षवर्धन त्रिपाठी का जवाब पढ़िए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास