Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रेत माफिया के हमले में घायल पत्रकार विनोद को तीन दिन बाद भी होश नहीं, तबीयत गंभीर

महाराष्ट्र के अकोला से पब्लिश होने वाले दैनिक देशोन्नती के रिपोटर्र विनोद कळस्कर पर जान लेवा हमला किया गया है. अकोला में गैरकानूनी ढंग से रेत निकाली जा रही है. इसके खिलाफ अपनी कलम से आवाज उठा रहे विनोद के उपर अकोला के नजदीक वडूद गांव में रविवार की रात हमला बोल दिया गया. हमलावरों ने विनोद के शरीर पर प्रहार किये हैं. विनोद को अकोला के एक निजी हास्पिटल में भरती किया गया है. लेकिन तीन दिन के बात भी विनोद को होश नहीं आया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत काफी गंभीर है.

पुलिस ने इस घटना के कुछ आरोपियों को अरेस्ट किया है लेकिन इस कांड का मुख्य आरोपी और मास्टर माईंड अभी भी फरार है. अकोल जिला मराठी पत्रकार परिषद ने इस वारदात की कड़ी शब्दों में निंदा की है. पत्रकार हमला विरोधी कृती समिती के अध्यक्ष एस.एम. देशमुख ने भी इस हमले की निंदा की है. पिछले पांच महीने में महाराष्ट्र में पत्रकारों के उपर हुआ यह ३१वां हमला है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन