प्रधानमंत्री Narendra Modi की नॉर्वे यात्रा के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नॉर्वे की पत्रकार Helle Lyng प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं।
पत्रकार ने पीएम मोदी से पूछा, “आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?” लेकिन प्रधानमंत्री बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात एक महिला अधिकारी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। नीचे वीडियो का अंतिम हिस्सा देखिए।
दावा किया जा रहा है कि अधिकारी ने पत्रकार को घूरकर देखा, जिस पर पत्रकार ने कथित तौर पर कहा, “गुस्सा मत होइए, यह नॉर्वे है… यहां प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में दुनिया में नंबर-1 रैंक है।” हालांकि इस महिला अधिकारी की आधिकारिक पहचान सामने नहीं आई है।
यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री Jonas Gahr Støre के साथ कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के बाद से देश में खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है और अधिकतर इंटरव्यू चुनिंदा सवालों तक सीमित रहे हैं। वहीं समर्थकों का कहना है कि सुरक्षा और राजनयिक प्रोटोकॉल के कारण हर मौके पर सवाल-जवाब संभव नहीं होते।
नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मानवाधिकार और प्रेस स्वतंत्रता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने लिखा कि वह पीएम मोदी से यह पूछना चाहती थीं कि क्या मानवाधिकार उल्लंघन और प्रेस की आजादी पर कथित पाबंदियों के बावजूद उन्हें नॉर्डिक देशों के भरोसे का हकदार लगता है।
इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और नॉर्वे के पत्रकारों के बीच भी प्रेस स्वतंत्रता को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। भारतीय पक्ष ने भारत को “मजबूत लोकतंत्र” बताते हुए आलोचनाओं को “भारत की जटिलताओं को न समझ पाने” का नतीजा कहा।
जब नॉर्वे की पत्रकार Helly Lyng ने प्रधानमंत्री मोदी जी से सवाल पूछा तो मोदी जी की सिक्योरिटी में तैनात महिला अधिकारी का रिएक्शन देखने लायक था।
हालांकि फिर नॉर्वे के पत्रकार ने घूरने वाली मैडम को कह दिया गुस्सा मत होइए यह नॉर्वे है, यहां वर्ल्ड फ्रीडम प्रेस इंडेक्स नंबर 1 हैं!
आज पूरी दुनिया में विश्वगुरू देश भारत की किरकीरी हो रही है, आपको बता दे भारत वर्ल्ड फ्रीडम प्रेस इंडेक्स में भारत 157 वे नंबर पर है!
हमारे यहां के पत्रकार सवाल पूछने में घबराते हैं, यहां मीडिया सत्ता से नहीं विपक्ष से सवाल जवाब करती है, PM विदेश यात्रा के बाद कोई प्रेस वार्ता नहीं करते, Helly Lyng का सवाल पूछना चर्चा का विषय बन गया है।
-रवि परमार



RAJKUMAR BHATI BRAHMAN BHAKT
May 19, 2026 at 2:58 pm
BHADAS KE GADDAR AUR SONIA CHAPPAL CHAAT KHANGRESSI PATTALKAR KO AAJ KA BHOJAN PRAPT HO GAYA ….CHAAP ISKO YASHWANT
shashi
May 20, 2026 at 12:14 am
इस महिला पत्रकार को भारत के विपक्ष से पैसा मिला।
भारत में स्वतंत्रता नॉर्वे से भी ज़्यादा है। आप नॉर्वे के राजा को गाली देकर देख लीजिए। जबकि भारत में मोदी को लोग खुले आम गालियाँ देते है।