Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दिल्ली सरकार ने पत्रकार अक्षय की बहन को दी असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी

व्यापम घोटाले की कवरेज के दौरान मारे गए न्यूज चैनल आजतक के पत्रकार अक्षय सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद दिल्ली सरकार ने अक्षय की बहन को नौकरी देने की घोषणा की थी। अब उसी घोषणा पर अमल करते हुए सरकार ने अक्षय की बहन को डीएसआईआईडीसी की लीगल सेल में असिस्टेंट मैनेजर का जॉब ऑफर किया है। इस संबंध में डीएसआईआईडीसी के चीफ मैनेजर ने अपॉइंटमेंट का ऑफर लेटर भी जारी करके अक्षय की बहन पक्षी सिंह को भेज दिया है।

दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी डीएसआईआईडीसी के लीगल सेल में एजी-2 के रूप में नियुक्ति का ऑफर दिया गया है, जिसमें पे बैंड-2 के तहत 5200 से 20200+2400 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। इसके अलावा एलाउंसेज भी मिलेंगे, लेकिन पोस्ट जॉइन करते वक्त कोई टीए या डीए नहीं मिलेगा। ऑफर लेटर में कहा गया है कि उम्मीदवार का डीएसआईआईडीसी के दिल्ली में या किसी बाहर के ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है। जॉब जॉइन करने से पहले अक्षय की बहन को सरकारी अस्पताल से जारी किया गया मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज, जाति, एज प्रूफ, मेडिकल व फिजिकल कंडीशन संबंधी दस्तावेजों की कॉपी, करैक्टर सर्टिफिकेट आदि देना होगा। वैवाहिक स्टेटस के बारे में भी जानकारी देनी होगी।

पक्षी अगर जॉब जॉइन करती हैं तो 2 साल तक प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगी। ऑफर स्वीकार करने पर उन्हें 15 दिन के अंदर इस बारे में लिखित जानकारी डीएसआईआईडीसी को देनी होगी और उसके बाद 15 दिनों के अंदर बाकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर जॉब जॉइन करना होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन