Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

एबीपी न्यूज के यासिर और सोनभद्र के आसिफ को मिला रामनाथ गोयनका अवॉर्ड

aasif yasir

यासिर उस्मान (बाएं), और लोकसभा स्पीकर से पुरस्कार लेते आसिफ खान (दाएं)

नई दिल्ली। एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार और टेलीविज़न प्रोड्यूसर यासिर उस्मान को इस साल के रामनाथ गोयनका विशिष्ट पत्रकारिता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म और टेलीविजन पत्रकारिता (ब्रॉडकास्ट)’ कैटेगरी के लिए दिया गया गया है। यासिर को ये अवॉर्ड हिंदी सिनेमा पर आधारित टेलीविजन सीरीज़ की स्क्रिप्ट और निर्माण के लिए के लिए दिया गया है। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में उन्हें यह सम्मान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने प्रदान किया।

12 साल से टेलीविजन पत्रकारिता में सक्रिय यासिर उस्मान ने बीएजी फिल्म्स, आईबीएन7 और एबीपी न्यूज़ जैसे जाने-माने मीडिया संस्थानों में बतौर टीवी प्रोड्यूसर काम किया है और कई मशहूर कार्यक्रमों का लेखन और निर्माण किया है। यासिर ने राजनीति से जुड़े शो, क्राइम शो और डॉक्यूमेन्ट्रीज़ के साथ-साथ न्यूज़ एंकरिंग भी की है।

आईआईएमसी(नई दिल्ली) से रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में गोल्ड मेड्लिस्ट यासिर को पहले तीन बार न्यूज़ टेलीविजन अवॉर्ड और इंडियन टेली अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है।

सोनभद्र के पत्रकार आसिफ खान को मिला रामनाथ गोयनका पुरस्कार

नई दिल्ली। सोनभद्र के पत्रकार आसिफ़ ख़ान को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के हाथों वाईल्ड लाईफ व पर्यावरण रिपोर्टिंग के क्षेत्र में राम नाथ गोयंका पुरस्कार दिया गया। आसिफ़ ख़ान को पुरस्कार मिलना सोनभद्र के लिए हर्ष का विषय है। वे दुध्दी जैसे छोटी जगह से निकल कर इस मुकाम पर पहुँचे हैं। आसिफ ने आजतक, स्टार न्युज आदि चैनलो में भी काम किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    September 20, 2014 at 10:52 am

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन