Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जी एंटरटेनमेंट की शिकायत पर हाई कोर्ट ने रोकी फीफा वर्ल्ड कप की अवैध स्ट्रीमिंग!

दिल्ली हाईकोर्ट ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण अधिकार रखने वाली Zee Entertainment Enterprises को बड़ी राहत देते हुए मैचों की अवैध ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने उन वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं जो बिना अनुमति फीफा वर्ल्ड कप के मैच दिखा सकती हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई वेबसाइट बंद होने के बाद नए नाम या नए डोमेन के साथ फिर सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

ज़ी एंटरटेनमेंट ने अदालत को बताया था कि कुछ वेबसाइटें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग की तैयारी कर रही हैं। इससे कंपनी के प्रसारण अधिकारों और कारोबार को नुकसान हो सकता है।

हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए पांच संदिग्ध वेबसाइटों पर रोक लगा दी और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं तथा संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि ज़ी एंटरटेनमेंट के पास भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण अधिकार हैं। ऐसे में कंपनी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पायरेसी पर रोक लगाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन