Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

देश में साढ़े आठ सौ से ज्यादा पोर्न साइट्स ब्लॉक करने के आदेश

पिछले हफ्ते कुछ टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने पोर्न साइट्स ब्लॉक कर दिए तो ये अटकलें लगाई जानें लगीं कि सरकार ने देश में पोर्न साइट्स पर बैन लगा दिया है। अब एक मीडिया रिपोर्ट से इस खबर को और बल मिला है। खबर है कि केंद्र सरकार ने प्रोवाइडर्स को 850 से ज्यादा पोर्न साइट्स को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं।
 
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, टेलिकॉम डिपार्टमेंट की तरफ से शुक्रवार शाम को 857 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का ऑर्डर दिया गया है। शायद यही कारण है कि टेलिकॉम कंपनियों ने कुछ साइट्स को ब्लॉक कर दिया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस मुद्दे पर इंडस्ट्री का कहना है कि हम सरकार के इस ऑर्डर को तब तक नहीं मानेंगे जब तक ये साफ नहीं किया जाता कि किन साइट्स को ब्लॉक करना है और किसे नहीं।
 
दूसरी तरफ पोर्न साइट्स ब्लॉक होने से यूजर्स नाराज हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर अपना विरोध कुछ ऐसे जाहिर किया कि रविवार सुबह तक #पोर्न_बैन (#porn_ban) टि्वटर के टॉप ट्रेन्डिंग टॉपिक में शामिल हो गए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पोर्न साइटों पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कोई किसी को चार दीवारों के पीछे पोर्न देखने से कैसे रोक सकता है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन