Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों को पीटने वाले MLA के 4 गुर्गों पर FIR, आंदोलन करेंगे झांसी के मीडियाकर्मी

यूपी के झांसी में कुछ पत्रकारों पर हमले की जानकारी सामने आई है. इस मामले में थाना एरच पुलिस ने गरौठा से भाजपा विधायक के चार करीबियों पर मामला दर्ज किया है. लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

शुक्रवार इस प्रकरण में झांसी के ग्राणीण और शहरी पत्रकारों ने डीआईजी, डीएम तथा एसएसपी ऑफिस का घेराव किया है. सभी ने एक सुर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस हिदायत के साथ कि तीन दिन बाद झांसी के पत्रकार आंदोलन करेंगे.

पिटाइ के बाद नदी में फेंकने की थी योजना
पत्रकार राजेंद्र बुंदेला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, ग्रामीणों द्वारा 2 दिन पहले सूचना मिली थी कि एरच घाट पर अवैध खनन हो रहा है. उसी दिन विधायक के बेटा राहुल राजपूत ने अपने कुछ साथियों के साथ हम तीन पत्रकारों को जमकर पीटा था. इसके बाद हमें बेतवा नदी में फेकने की योजना बना रहे थे. हम लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से बच पाए थे.

पुलिस पर बनाया जा रहा दबाव
बुंदेला ने आगे बताया कि पुलिस पर क्रास मुकदमा लिखने का दबाव बनाया जा रहा था. हम तीनों पर झूठा केस लगाने की बात हो रही थी. इसे लेकर विधायक जवाहर लाल राजपूत के बेटे राहुल राजपूत के लोगों ने बड़ी संख्या में थाने का घेराव कर लिया था.

विधायक पर कमीशन लेने का आरोप
पीड़ित, कृष्ण चंद्र पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि, विधायक और उनके बेटे द्वारा हम लोगों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है. इसीलिए हम डीआईजी, डीएम और एसएसपी से शिकायत करने आए थे कि गरौठा तहसील क्षेत्र में जितने भी घाट संचालित हो रहे हैं उन सभी में विधायक जवाहर लाल राजपूत का कमीशन फिक्स है.

चार पर एफआईआर
प्रकरण में थाना एरच पुलिस ने नरेंद्र राजपूत, मुकेश राजपूत, हेमंत राजपूत और अजय शुक्ला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा 20 से 25 लोग अज्ञात में शामिल हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन