Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के सारे ठाकुर विधायकों का ‘कुटुंब’ एक साथ, दिल्ली दरबार ख़बरदार!

अभिषेक उपाध्याय-

सारे ठाकुर एक साथ! दिल्ली ख़बरदार! बहुत बड़ी ख़बर! यूपी में ठाकुर विधायकों के “कुटुंब” का सीधा संदेश- योगी को हटाया तो होगी बगावत?

अखबार डंके की चोट पर छाप रहे हैं उनके राज में क्षत्रिय विधायकों की जुटान की दास्तान। जो लोग भ्रम की लकड़ी वाली सीढ़ियां लगाकर हिंदुत्व की छत पर खड़े होकर राज सिंहासन लिए अपने नए नायक के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके होश के तोते उड़ चुके हैं।

उनके नायक ने जाति विशेष की जिन गलियों में अपनी राजनीति का शैशव और किशोर काल बिताया, वो राजनीति की प्रौढ़ावस्था में भी जाति विशेष की उन्हीं संकरी वीथिकाओं (गलियों) में घूम रहा है।

हिंदुत्व के झंडाबरदारों के इस भ्रम का वही हाल हुआ है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं की बमबारी में पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस का हुआ था।

संक्षेप में कहें तो उनके हिंदुत्व के नायक वाले भरम के परखच्चे उड़ चुके हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि आम क्षत्रिय भी अपने नाम पर मचे इस घमासान से दंग है।

उसका भी कोई पुरसाहाल नहीं है। ये तो सिर्फ चंद प्रभावशाली और समृद्ध क्षत्रियों के आंगन में हो रही जातिगत आशीर्वाद के स्वाति नक्षत्र की बरसात है।

आम क्षत्रिय भी आम जनता की तरह गेहूं के साथ घुन की तरह पिस रहा है।

इस पूरे निबंध का उपसंहार सिर्फ इतना है कि उनकी “बंटंगे तो कटेंगे” की एकरंगी दीवार में किसी दूसरे रंग की एक सुई के घुसने भर का भी सुराख नहीं है!!

ये भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन