Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पॉलिटिकल टिप्पणीकारों में संजय शर्मा का जलवा, 4पीएम 50 लाख पार

यू-ट्यूब की दुनिया में लखनऊ से संचालित चैनल 4पीएम ने 50 लाख सब्सक्राइबर्स का आँकड़ा छू लिया है. छू क्या लिया पार कर लिया है. और ये भी जानिए की पिछले कई महीनों से ये चैनल तमाम राजनैतिक टिप्पणीकार चैनलों को पीछे छोड़ रखा है.

इसका श्रेय जाता है चैनल के एडिटर इन चीफ संजय शर्मा को. उनकी टीम को. किसी भी सेनापति के पीछे उसकी टीम महत्वपूर्ण जीत का सबब बनती है.

50 लाख का आँकड़ा छूने पर चैनल के संपादक संजय शर्मा ने भड़ास से कहा कि, “पचास लाख. एक ऐसा सपना था जो मेरी ऑखों में ही नहीं आता था. कहीं पलकों पर अटक जाता था. एक साल भी नहीं हुआ जब हमारे दस लाख सब्सक्राइबर पूरे हुए तो हमारी टीम ने सोचा चुनाव तक तीस लाख तो हो ही जायेंगे. इसके बाद सभी लोग दिन रात एक करके जुट गये. यह अंदाजा किसी को नहीं था कि चुनावी नतीजे आने से एक दिन पहले ही हम पचास लाख का सफ़र पूरा कर लेंगे.”

4पीएम एडिटर आगे कहते हैं, “बहुत परेशानी आयी. बहुत मेहनत की गयी. गाँव-गाँव भटका, गया. हर आदमी की बात आप तक पहुँचाने की कोशिश की गयी और फिर, उसका नतीजा आपके सामने है. चार महीनों से देश भर के राजनैतिक टिप्पणीकारों में हम पहले स्थान पर बने रहे. चुनाव में सबसे ज्यादा 4PM को देखा गया. यह सब आपके प्यार का ही नतीजा है. सफ़र अब और तेज किया जायेगा. आपके पास और नयी जानकारियों के साथ हम पहुँचेंगे. हाँ, आप सब जरूर से जरूर प्यार बनाये रखियेगा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन