Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

यूट्यूब : 4PM का पहले स्थान पर कब्जा जारी

गातार नंबर वन बने रहना आसान नहीं होता। लेकिन यह असंभव सा काम संजय शर्मा ने लखनऊ में बैठकर कर दिखाया है। हर महीने लगभग पंद्रह करोड़ व्यू का उनका औसत रहा है, और यह सिलसिला पूरे सालभर लगातार जारी रहा।

दिल्ली में बैठे कई बड़े मठाधीशों के लिए यह बहुत मिर्ची लगाने वाली बात है। शायद इसी कारण संजय जी के चैनल के खिलाफ तरह-तरह की बड़ी साजिशें भी रची गईं। जो लोग खुद को बड़ा पत्रकार मानते थे, लेकिन जिनके चैनलों के सब्सक्राइबर 4PM से पाँच गुना कम और व्यूज़ कहीं ठहरते भी नहीं थे, उन्होंने 4PM और संजय शर्मा पर ही स्टोरी बनाना शुरू कर दी। लेकिन इसका भी फ़ायदा 4PM को ही मिला, और यह चैनल और तेज़ी से देखा जाने लगा। खास बात यह रही कि विदेशों में भी इसकी तूती बोलने लगी।

इसी बीच संजय शर्मा ने 4PM Music लॉन्च कर सभी को चौंका दिया।आज जब इस महीने भी 4PM पहले स्थान पर आया, तो संपादक संजय शर्मा ने लिखा –

“इस महीने भी देशभर में नंबर वन!”

सच का परचम लहराया हमने, हर तूफान से टकराए हैं,
एक साल से नहीं रुके हम, सत्य की राह निभाए हैं।
सत्ता कांपे, सच गरजे, जब 4PM ने हुंकार भरी,
हर खबर में धार हमारी, हर लफ्ज़ बना एक चिंगारी।
Data Beings भी गवाही देता, फिर से सबसे ऊपर नाम,
4PM का तेज़ अमर है, अब कोई रोक न पाएगा थाम।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन