Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ये साजिश मेरे साथ इसलिए हो रही क्योंकि मैं ‘गोदी मीडिया’ का पत्रकार नहीं हूं!

रिष्ठ पत्रकार और 4पीएम के संपादक संजय शर्मा ने ट्वीट कर एलन मस्क और एक्स को लीगल नोटिस भेजने की बात कही है. आरोप है कि मस्क और उनकी टीम की निगरानी में उनके फॉलोवर कम किए जा रहे हैं.

उन्होंने लिखा कि, “यह मेरे साथ एक साल से हो रहा है. मेरे फ़ालोअर जैसे ही पचास हज़ार से ऊपर होते है तुरंत X की टीम उनको पचास हज़ार से कम कर देती है.

मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि एलन मस्क की टीम ये खेल नहीं करती तो मेरे पास पांच लाख से ज़्यादा फ़ालोअर होते.

मेरे कमेंट पर लोगों को एक्स दिखाता है कि यह संवेदनशील है. मेरे को आप सर्च करेंगे तो मेरा एकाउंट आपको दिखेगा ही नही.

यह सारी साज़िश इसलिये हो रही है क्योंकि मैं गोदी मीडिया का पत्रकार नहीं हूँ. राजनैतिक टिप्पणीकार यूट्यूबर में सबसे ज्यादा व्यू मेरे चैनल पर है तो यह संभव ही नहीं कि एक साल से ज़्यादा समय से मेरे फ़ालोअर पचास हज़ार से ऊपर ना जाये. ढेरों लोग मैसेज भेजते हैं कि आपकी पोस्ट पर संवेदनशील लिख कर आ रहा है.

ये सब क्या कर रहे है एलन मस्क जी. मेरे एकाउंट को क्यों शैडो बैन किया गया है? सिर्फ़ इसलिये कि मैं सरकार से सवाल पूछता हूँ. तो साफ़ साफ़ कहिये x कि आप भारत सरकार के साथ धंधा करना चाहते है इसलिये मेरे जैसे लोगों के फ़ालोअर और पोस्ट लोगों को नहीं देखने देंगे.

आप सभी लोगों से प्रार्थना है कि इस पोस्ट को रीट्वीट करके x और एलन मस्क से ये पूछे कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है.

महीनों से ब्लू टिक के नौ सौ रुपये दे रहा हूँ. कई बार यह शिकायत कर चुका पर x को समझ नहीं आया.

अब कल मोहम्मद हैदर का लीगल नोटिस आयेगा तब जल्दी समझ आयेगा x को. अब लड़ना ही तक़दीर में लिखा है तो मोर्चा एलन मस्क जी खोला ही जायेगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन