Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पब्लिक एप के पत्रकार कासिम को पुलिस ने भेजा जेल

रंगदारी और छेड़छाड़ के मामले में कुछ दिन पूर्व लिखा गया था मुकदमा

मुरादाबाद: जनपद की बिलारी तहसील के पब्लिक एप संवाददाता कासिम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल कुछ दिन पूर्व एक मुस्लिम युवती हिंदू युवक के साथ शॉपिंग करने मार्किट आई थी। मुस्लिम युवती ने पत्रकार और उसके साथी पर आरोप लगाया था।

कासिम खान और उसके अज्ञात साथी ने उसकी वीडियो बना ली थी। डिलीट करने के नाम पर 4600 रूपये की रंगदारी मांगी गई और उसके साथ छेड़छाड़ हुई।

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 छेड़छाड़, धारा 384 रंगदारी, धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज कराया था।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को जैसे ही मुखबिर की सूचना पर कासिम की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मूल खबर-

https://www.bhadas4media.com/public-app-kasim-case/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन