Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के मंत्री पर लगा रेप का आरोप, ऑडियो वॉयरल

अनिल सिंह-

उत्‍तर प्रदेश में एक वॉयरल ऑडियो ने तहलका मचा रखा है। भाजपा की एक महिला नेत्री के वॉयरल ऑडियो में प्रदेश सरकार के स्‍वतंत्र प्रभार कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर आरोप लगा है कि उन्‍होंने उसके साथ रेप किया है। महिला नेत्री ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भेजकर न्‍याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो के सामने आने के बाद से ही मंत्री एवं उनके लोगों द्वारा नेत्री से मामला सेटल करने का प्रयास किया जा रहा है।

वॉयरल ऑडियो में महिला नेत्री का आरोप है कि धर्मवीर प्रजापति जब माटी कला बोर्ड के अध्‍यक्ष थे, तब वह उनसे मिलने गई थी। उन्‍होंने उसे रोक लिया तथा कहा कि भोजन का कार्यक्रम है। तुम मेरे साथ चलो। आरोप के अनुसार धर्मवीर उसे लखनऊ के किसी फार्म हाउस पर ले गये। वहां महिला ने खाना खाया तो उसके सिर में दर्द होने लगा। धर्मवीर ने वहीं एक कमरा खुलवाया। जब महिला आराम करने लगी तो धर्मवीर ने उसके साथ जबरदस्‍ती की। मामला दो साल पुराना बताया जा रहा है।

भाजपा नेत्री का इस मामले में दूसरी नेत्री से बात करते एक ऑडियो वॉयरल हुआ, उसके बाद ही धर्मवीर प्रजापति के लोग इस मामले को दबाने में जुट गये। महिला ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एक पत्र भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भेजा है तथा उनसे न्‍याय की अपेक्षा की है। हालांकि भूपेंद्र चौधरी इस समय खुद अपनी कुर्सी जाने की अफवाहों से परेशान हैं। इसीलिये अब तक उन्‍होंने भाजपा मीडिया सेल का गठन भी नहीं किया है।

दरअसल, मास्‍टर स्‍ट्रोक के नाम पर दूसरे दलों के भ्रष्‍ट एवं आपराधिक मानसिकता के नेताओं को भरने का सिलसिला भाजपा को भारी पड़ गया है। राष्‍ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के खास माने जाने वाले धर्मवीर प्रजापति पर आरोप लगने के बाद भी पार्टी स्‍तर से कोई कार्रवाई होगी इसकी संभावना नहीं है। बंसल खेमा इस आरोपी मंत्री को बचाने के लिये सक्रिय हो गया है। यूपी में संगठन महामंत्री रहते हुए ही सुनील बंसल ने बसपा से आये धर्मवीर प्रजापति को पहले माटी कला बोर्ड का अध्‍यक्ष बनवाया, फिर एमएलसी बनवाकर मंत्री बनवाया।

महिला नेत्री के आरोपों के बाद भी धर्मवीर प्रजापति के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। कभी अपने नैतिक आचरण के लिये पहचाने जाने वाली पार्टी अब अनैतिकता के बोझ तले दब चुकी है। अब अनैतिकता ही इस पार्टी का मास्‍टर स्‍ट्रोक बन गया है। गुजरात गैंग के नेतृत्‍व में जीत के लिये यह पार्टी किसी भी हद तक नीचे गिर सकती है। भाजपाइयों को गंदी गाली देने वाले सुभासपा अध्‍यक्ष ओम प्रकाश राजभर इसके जीते जागते उदाहरण हैं। मास्‍टर स्‍ट्रोक के जरिये राजभर की पार्टी एनडीए का हिस्‍सा है।

इस बीच पीड़िता ने एक एफबी पोस्ट लिख कर आरोपी नेता को क्लीनचिट देने का प्रयास किया है। लेकिन जो ऑडियो वायरल है उसे कैसे झुठलाया जा सकता है। देखें पीड़िता की एफबी पोस्ट का स्क्रीनशॉट-

इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय अख़बारों में खबरें भी छपी हैं, देखें ये ख़बर-

इस प्रकरण के सामने आने के बाद पीड़िता ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सभी आरोपों को न सिर्फ़ दुहराया बल्कि सत्य बताया और न्याय की माँग की। पीड़िता का ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल है। देखें ये स्क्रीनशॉट-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन