Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डेलीहंट मैनेजमेंट ने पब्लिक वाइब में ताला लगाने वालों को अब सौंपी वनइंडिया हिंदी की कमान

डेलीहंट मैनेजमेंट एक के बाद एक आत्मघाती फैसले ले रहा है। बड़े-बड़े दावों के साथ दो साल पहले शुरू किए गए हाईपरलोकल वीडियो ऐप को अचानक बंद कर दिया गया। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के सैकड़ों मीडियाकर्मियों को झटके से सड़क पर ला दिया गया। हजारों स्ट्रिंगर्स की रोजी-रोटी छीन ली गई।

अखिलेश श्रीवास्तव के वनइंडिया हिंदी से इस्तीफा देने के बाद इसकी कमान अब पब्लिक वाइब की बर्बादी का नेतृत्व करने वालों को सौंप दी गई है। अखिलेश श्रीवास्तव की जगह, सौम्या मेनन को हिंदी और इंग्लिश वनइंडिया की जिम्मेदारी दी गई है। उनके नीचे दो और सहयोगी संपादक लगाए गए हैं जिनमें एक शिवेंद्र सिंह गौर भी हैं, जो सौम्या मेनन के नेतृत्व में पब्लिक वाइब को भी देख रहे थे।

इसके अलावा एडिटर इन चीफ खान के सेक्रेट्री रहे केशव कुमार को भी उनकी मदद के लिए दिल्ली से नोएडा भेजा गया है। पब्लिक वाइब के बंद होने के संकेत मिलते ही शिवेंद्र सिंह गौर के बेटे शिवम गौर को छह महीने पहले ही पब्लिक वाइब से वनइंडिया में शिफ्ट कर दिया गया था। वनइंडिया में तमाम उठा-पठक से कर्मचारी परेशान हैं। वीडियो टीम समेत पांच लोग और वनइंडिया से रिजाइन कर चुके हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन