Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने शुरू किया यूट्यूब चैनल, यशवंत के पुलिसिया उत्पीड़न की कहानी बताएंगे!

Yashwant Singh-

कल मैंने गुहार लगाई कि मेरे वाले मामले को आगे बढ़ाएं… और आज Sanjay Sinha जी ने मुझे आवाज दी कि इधर आओ, मेरे स्टूडियो, इंटरव्यू करते हैं. एटीएस बकेट सेक्टर 132 नोएडा में दसवें माले पर संजय जी का खूबसूरत स्टूडियो बनने की प्रक्रिया में है. उन्होंने जोरदार बातचीत की. खुलकर बातचीत हुई.

इंटरव्यू बहुत अच्छा बना है. मुझे भी पता नहीं रहता मैं क्या क्या बोल बता दूंगा. उन्होंने तो बुलाया था दिल्ली पुलिस वाले मसले पर इंटरव्यू के लिए लेकिन बातचीत का दायरा-फलक बहुत विस्तृत हो गया.

संजय जी द्वारा लिए गए इंटरव्यू का इंतजार करें. तब तक उनके चैनल को फालो कर लें. सभी नोटिफिकेशंस के लिए आल दबा दें. ताकि इंटरव्यू अपलोड होते ही पता चल जाए.

https://www.youtube.com/@realsanjaysinha

बाकी संजय सिन्हा को जानते ही हैं आप. एफबी पर चर्चित फेसबुक फेमिली, बिना नागा स्टोरी टेलिंग, अब वीडियो इंटरव्यूज का श्रृंखला शुरू किए हुए हैं… वे संवेदना और प्रेम के अदभुत मर्मज्ञ हैं. उनकी कहानियों का नियमित पाठक मैं भी हूं. वरिष्ठ पत्रकार हैं. इंडियन एक्सप्रेस और इंडिया टुडे ग्रुप में लंबे समय तक वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दी हैं.

उनका एक सवाल ये भी था कि आप सबकी आवाज उठाते हैं, आपकी आवाज को सब क्यों नहीं उठाते… तो मेरा जवाब था कि मैं किसी से उम्मीद ही नहीं करता… जो साथ आए अच्छा, न आए अच्छा… मैं हर पीड़ित के साथ खड़ा होता हूं, ये मेरी च्वाइस है… हर कोई मेरे साथ नहीं खड़ा होता ये उनकी च्वाइस है… जैजै

ये है इंटरव्यू लिंक-

https://youtu.be/fpQyJHsO0JI?si=3PYyNhBdEXZ0x-Ad

जिन्हें पूरा प्रकरण नहीं पता, वे इस लिंक पर जाकर संबंधित खबरें देख-पढ़ सकते हैं : https://www.bhadas4media.com/tag/acp-sanjeev-kumar-inspector-suraj-pal/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन