Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मृत्‍युंजय कुमार ने अपनी कविता के जरिये रघुनंदन को अर्पित की भावांजलि

अनिल कुमार-

पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद रामनगरी अयोध्‍या में रघुवीर विराजने जा रहे हैं। समूचा देश दशरथनंदन के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है। अवध को मंगल घड़ी का इंतजार है। उत्‍सव का माहौल है। श्रद्धा का बयार चल रहा है। अयोध्‍या लहालोट है। आस्‍था अपने उरूज पर है। पावन अवसर पर रघुनंदन में श्रद्धा ररखने वाला सनातनी अपने मनोभाव, सामर्थ्‍य एवं श्रद्धा के अनुसार अपनी पुष्‍पांजलि अर्पित कर रहा है।

रघुवीर को ऐसी ही कवितांजलि का अर्पण उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्‍युंजय कुमार ने किया है। कई अखबारों में संपादक रह चुके मृत्‍युंजय कुमार ने अयोध्‍या और राघव के आगमन पर केंद्रित भावांजलि ‘’राम आये हैं, मेरे राम आये हैं’’ के जरिये इस उल्‍लास और उत्‍सव में अपनी समिधा भी अर्पित की है।

मृत्‍युंजय कुमार ने स्‍वरचित कविता को अपना स्‍वर भी दिया है। उनकी आवाज में भगवान राम को समर्पित कवितांजलि भाव से परिपूर्ण हैं। श्रीराम जन्‍मभूमि ट्रस्‍ट क्षेत्र के यूट्यूब चैनल पर लांच हुए इस कविता को लोगों का भरपूर प्‍यार और समर्थन मिल रहा है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्‍या में निर्माणाधीन रामलला मंदिर में कौशल्‍यानंदन की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन