Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उत्तर प्रदेश टाइम्स में परवेज अहमद की जोरदार एंट्री, बने पॉलीटिकल एडिटर!

खनऊ बेस्ड सीनियर जर्नलिस्ट परवेज़ अहमद ने उत्तर प्रदेश टाइम्स का दामन थाम लिया है। वह संस्थान में बतौर पॉलिटिकल एडिटर ज़िम्मेदारियां संभालेंगे। परवेज़ अहमद अपनी बेबाक़ टिप्पणियों और मुखर विचारों के लिए जाने जाते हैं। परवेज़ अहमद लखनऊ में राजनीतिक संपादक रहेंगे और पूर्वांचल से जुड़ी गतिविधियों पर नज़र रखेंगे।

उत्तर प्रदेश टाइम्स जल्द ही लखनऊ में राज्य मुख्यालय की शुरुआत करने जा रहा है।

परवेज़ अहमद गंवई सभ्यता के साथ माटी की खुशबू में रचे-पके पत्रकार हैं। पर, शहरी अंदाज परखने का तजुर्बा उनकी झोली में है। उन्होंने यूपी के लीडिंग हिंदी डेली ‘अमर उजाला’ से शुरूआत की। बुंदेली गर्व-दर्द को लिपिबद्ध करने का मौका मिला तो ‘हिन्दुस्तान’ के साथ लंबे अरसे तक काम किया। तब लखनऊ कर्मभूमि बनी। जिसका विस्तार उत्तर प्रदेश भर में हुआ।

इसके बाद ‘ईटीवी’ (इनाडू टीवी) के साथ कुछ समय और फिर ‘हिन्दुस्तान’ में वापसी हो गई। राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और सरकार पर नजर डालते-डालते 2013 में ‘दैनिक जागरण’ लखनऊ के स्टेट ब्यूरो का हिस्सा बनने का मौका मिला। पांच साल बाद यहां से भास्कर डॉट काम चले गए। तब तक सरकार, विधानसभा, विधान परिषद, मुख्यमंत्री दफ्तर पर पत्रकारीय नजर रखने का अनुभव हो चुका था।

परवेज़ अहमद ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा बीट पर रिपोर्टिंग की। भाजपा के तमाम दिग्गजों के साक्षात्कार लिखे हैं। भास्कार डॉट काम की यूपी इकाई में कुछ उथल-पुथल हुई तो ईटीवी भारत ठौर बन गया। परवेज़ कहते हैं, “खबरों के खास विश्वविद्यालयों के दौर में जोखिम के साथ ही सही, कुछ जांचा-परखा जनता के सामने चला जाए, यही प्रयास जारी है। इसमें संकट के साथ जोखिम बड़े हैं- पर सत्य की अपनी कीमत होती है। उसी की अदायगी के लिए सफर जारी है। आप स्वीकारिए, सराहिये, आलोचना कीजिए बस यही हमारा संबल था, उत्तर प्रदेश टाइम्स के साथ नये सफर में भी रहेगा।”

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश टाइम्स ख़बरों के डिजिटल माध्यम के रूप में उभरता नाम है। हाल ही में हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर के कई बड़े चेहरे उत्तर प्रदेश टाइम्स गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन