Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

ABP न्यूज़ की लाइव डिबेट में भिड़े सपा के पवन पांडेय और भाजपा के प्रदीप भंडारी, ‘पटक के मारूंगा’ तक पहुंची बात

ABP News के लाइव कार्यक्रम में सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडेय और भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के बीच तीखी नोकझोंक, ‘पटक के मारूंगा’ से ‘जेल भेजवा दूंगा’ तक पहुंची बहस। वीडियो वायरल।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गरमाते सियासी माहौल का असर अब टीवी डिबेट में भी साफ दिखने लगा है। ABP News के एक लाइव कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री तेजनारायण उर्फ पवन पांडेय और भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के बीच हुई बहस मर्यादा की सीमाएं लांघ गई। कार्यक्रम का संचालन एंकर चित्रा त्रिपाठी कर रही थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, बहस के दौरान प्रदीप भंडारी ने पवन पांडेय को ‘झूठा आदमी’ कहा और आरोप लगाया कि वे झूठ बोल रहे हैं, समाजवादी पार्टी झूठ बोल रही है।

इस पर भड़के पवन पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा, “झूठा मत बोलना, नहीं तो पटक के मारूंगा। दिमाग मत खराब करना।” उन्होंने भंडारी को ‘दो कौड़ी का भंडारी’ कहा और लाइव कार्यक्रम में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

जवाब में प्रदीप भंडारी ने कहा, “बाबा की सरकार है, उल्टा लटका देगी। पुलिस बुला के जेल भेजवा दूंगा।”

इसके बाद भी पवन पांडेय के तेवर नरम नहीं पड़े। उन्होंने कहा, “हमसे ढंग से बात करना। अबे चुप! मेरे बारे में गलत शब्दों का प्रयोग मत करना।”

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने लाइव टीवी पर ऐसी भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं। वहीं सपा समर्थक यूजर्स पवन पांडेय के आक्रामक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और याद दिला रहे हैं कि वे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रह चुके हैं।

कुल मिलाकर, यूपी चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच तल्खी अब न्यूज़ चैनलों के स्टूडियो तक पहुंच गई है।

देखें वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास