Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमित शाह की रैली में पत्रकार की पिटाई को लेकर अमिताभ ठाकुर ने भेजी शिकायत

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल गृहमंत्री अमित शाह की रायबरेली में हुई जनसभा के बाद पत्रकार राघव त्रिवेदी पर हुए आपराधिक हमले के संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है. उन्होंने इसकी प्रति प्रेस काउंसिल आफ इंडिया तथा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को भी भेजी है.

राघव त्रिवेदी के अनुसार यह घटना तब घटी जब भाजपा के लोगों ने उनसे वह रिकॉर्डिंग देने को कहा जिसमे कुछ महिलाओं ने 100 रुपए देकर रैली में बुलाई जाने की बात कही थी और राघव त्रिवेदी ने उन्हें यह रिकॉर्डिंग देने से मना कर दिया था.

राघव त्रिवेदी के अनुसार उन्हें लगभग 20-25 लोगों ने 15 मिनट तक बुरी तरह मारा पीटा और उसके बाद उन्हें पीछे ले जाकर वेटिंग रूम में नजरबंद किया गया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस मामले में मात्र 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ कमजोर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है. उन्होंने इस मामले में दोषियों की चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने तथा पत्रकार राघव त्रिवेदी को समुचित क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन