Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रजत शर्मा, अनुराधा प्रसाद, अरुण पुरी और अतिदेव सरकार पर आरोप लगा रहे ZEE की असली कृपा तो यहां अटकी है!

सोशल मीडिया पर जी न्यूज को बदलती पत्रकारिता का वाहक टाइप बताया जा रहा है. लेकिन इस चैनल ने एक जून को जो अपना एग्जिट पोल दिखाया था, उसमें जी ने भी बीजेपी गठबंधन को 361 से 401 सीट दी थी.

पूरा विवाद जी न्यूज के एक वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद खड़ा हुआ. इसमें जी के दो एंकर्स एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी, आजतक और न्यूज24 के मालिकों से सवाल पूछ रहे हैं. सवाल एग्जिट पोल की विश्वसनियता-अविश्वसनीयता पर हैं. जी ने इन सभी टीवी चैनल्स के मालिकों पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने एग्जिट पोल्स बताने वाली कंपनियों के साथ मिलकर भारतीय निवेशकों को लाखों करोड़ रुपयों का चूना लगाया है. जी के एंकरों ने इन चैनलों पर भ्रमित करते आँकड़े दिखाने का आरोप लगाया था. नीचे वीडियो में देखें…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1798679758018081154?t=bqgdjJurRc-5p6c_PV9XbA&s=08

बात यहीं खत्म नहीं होती. जी न्यूज ने रजत शर्मा, अरुण पुरी, अनुराधा प्रसाद और अतिदेव सरकार से सवाल पूछते हुए जानबूझकर गलत आँकड़े प्रसारित करने का आरोप लगाया है. लेकिन जी अपना दामन उजला दिखाने के लिए जो माहौल बना रहा है, उसमें वह खुद ही उलझता दिख रहा है. क्योंकि इस चैनल ने खुद एक जून को एनडीए गठबंधन को 361-401 सीटें दी थीं, जबकि इंडिया गठबंधन को 131-166 सीट और अन्य को 08-20 सीटें वितरित की थीं.

खुद को दूध का धुला दिखाकर जी न्यूज जो सवाल दूसरे न्यूज चैनलों से पूछ रहा है, वही आँकड़े उसने खुद भी दिखाए थे. जी का यह दोहरापन लोगों को अब हैरान कर रहा है.

1 जून को ये आँकड़े दिखाने के बाद जी न्यूज अपने सर्वे से कुलाटी मारते हुए एक एआई जेनरेट आँकड़े लेकर पेश हुआ. जिसमें उसने एनडीए की 100 सीटें कम कर दीं. और अब इसी सर्वे को लेकर वह अन्य चैनलों के आगे छाती ठोक रहा है.

इधर जी के मुखिया पत्रकारिता की स्वतंत्रता की बात करते नहीं अघा रहे, दूसरी तरफ अन्य मीडिया घरानों पर सवाल उठा रहे हैं. सुभाष चंद्रा जब तक सांसद रहे तब तक तो खूब, मोदी के लिए माइक, माला और अगरबत्तियां लेकर सेवा में डटे रहे लेकिन अब क्या हुआ, लोग पूछ रहे हैं. जनता बड़ी होशियार हो गई है भाई…

खैर, इन मीडिया हाउस और उसके मालिकों की भीतरी कहानी जो भी हो, इतना कंफर्म कहा जा सकता है कि इस कहानी ने जनता यानी दर्शकों को जरूर हैरत में डाल रखा है और लोग जी को गोलमाल करने वाला चैनल बता रहे हैं.

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य और प्रवक्ता रागिनी नायक लिखती हैं, “गोल माल है भई सब गोल माल है Zee News का Exit Poll एक जून को 401 और 2 जून को 315.”

मूल खबर…

ZEE न्यूज़ का INDIA टीवी, न्यूज़24, ABP न्यूज, और आजतक के मालिकों पर बड़ा आरोप!

मीडिया से एकजुट होने की अपील कर रहे डॉ सुभाष चंद्रा न्यूज चैनलों की पोल-खोल में क्यों जुट गए हैं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन