Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मीडिया से एकजुट होने की अपील कर रहे डॉ सुभाष चंद्रा न्यूज चैनलों की पोल-खोल में क्यों जुट गए हैं?

बीते लगभग एक महीने से प्रेस की स्वतंत्रता और मीडिया की एकजुटता की बात कर रहे डॉ सुभाष चंद्रा के चैनल जी न्यूज में प्रसारित कल एक वीडियो ने मीडिया इंडस्ट्री में नई बहस को जन्म दिया है. कल जी के एक वीडियो में चैनल के दो एंकर्स ने कुछ दिग्गज मीडिया घरानों के मालिकों से सवाल पूछे थे. इन्हें सवाल कम उनकी पोल खोलने की कवायद अधिक कहा जाएगा.

कल के दिन जी न्यूज ने पूरी मीडिया के शीर्ष चैनलों और उसके मालिकों के नाम लेकर बड़े आरोप लगाए हैं. इन आरोपों में एग्जिट पोल्स के जरिए न्यूज चैनलों पर निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये की पूंजी को चूना लगाने की बात कही गई है.

जिन चैनल्स और उनके मालिकों का नाम लिया गया है, उनमें INDIA टीवी के रजत शर्मा, न्यूज़24 की अनुराधा प्रसाद व राजीव शुक्ला, ABP न्यूज, और आजतक के अरुण पुरी व कलि पुरी शामिल हैं.

बता दें कि जी न्यूज इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है. अभी दो दिन पहले ही सुभाष चंद्रा ने दिल्ली में एक मीडिया मीट के दौरान फंड जुटाने की बात कही थी. उन्होंने 6 जून को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग बुलाकर फंड इकट्ठा करने की योजना पर विचार करने की जानकारी साझा की थी.

लेकिन अब यह, जैसा कल उनके दो एंकर्स प्रत्युष खरे और सोभना यादव ने चैनल व उनके मालिकों से सवाल पूछे, उसे किस नजर से देखा जाए..यह सवाल मीडिया में दूसरा ही मैसेज लेकर घूम रहा है. इधर सत्ता से दूरी भी चंद्रा को कहीं न कहीं चुभ रही होगी. तो क्या डॉ चंद्रा फ्रस्टेट हो गए हैं? या फिर चंद्रा उस लाइन में जा रहे हैं, जिसमें कहा जाता है कि, “हम तो डूब ही रहे सनम तुमको भी ले डूबेंगे!”

बहरहाल, देर-सबेर जो भी होगा, निकलकर सामने जरूर आएगा. तब तक इंतजार करना ही ठीक है.

नीचे पढ़े चंद्रा के ZEE ने उपर बताए गए चैनल मालिकों से क्या कुछ सवाल पूछे हैं..

ZEE न्यूज़ का INDIA टीवी, न्यूज़24, ABP न्यूज, और आजतक के मालिकों पर बड़ा आरोप!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन