Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर पुलिस ने K न्यूज़ और शाश्वत टाइम्स के रिपोर्टर को भेजा जेल

कानपुर में 1000 करोड़ की नजूल की जमीन कब्जा करने के बाद पत्रकार अवनीश दीक्षित को जेल भेजा जा चुका है. इस मामले में पुलिस अवनीश के अन्य पत्रकार साथियों व संरक्षकों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. इसी कड़ी में आज दो और पत्रकारों को जेल भेजे जाने की सूचना है.

जेल भेजे गए दो पत्रकारों में से एक K न्यूज़ का रिपोर्टर शुभम मिश्रा तथा दूसरा शाश्वत टाइम्स का रिपोर्टर नितिन सिंह बताया जा रहा है. पुलिस लगातार सातवें दिन एक्शन में नजर आ रही है.

बता दें कि पिछले सप्ताह आज के ही दिन कानपुर के सिविल लाइन्स एरिया में नजूल की एक हजार करोड़ रुपये कीमत की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया था. इस मामले में पुलिस ने टीवी पत्रकार अवनीश दीक्षित समेत 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था. बाद में आरोपियों पर एक के बाद कई और मुकदमे हुए थे.

शहर पुलिस ने अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कुछ नंबर भी जारी किए थे. इसमें कहा गया था कि पत्रकारिता के नाम पर यदि कोई भी किसी को धमकाता है तो पीड़ित साक्ष्यों व तथ्य के साथ दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकता है. इन दोनों पत्रकारों की गिरफ्तारी व्यापारियों से अवैध वसूली को लेकर की गई है. दोनों के खिलाफ थाना हरबंश मोहाल में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इन पर मुकदमा संख्या- 78/24 की धारा 308(2) बीएनएस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.

नीचे देखें शुभम मिश्रा और नितिन सिंह का फोटो उसके बाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट भी पढ़ें..

रिलेटेड खबरें…

दबंग पत्रकार अवनीश दीक्षित की जेल और बेल का क्या है हाल.. देखें वीडियो

कानपुर जमीन कब्जा कांड : पुलिस ने खोला क्राइम रिपोर्टर का क्राइम रिकॉर्ड

पत्रकारों की आँखों में धूल झोंक कर पनपता रहा प्रेस क्लब और अवनीश दीक्षित, पढ़ें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन