Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार अवनीश दीक्षित पर पांच दिन में 5 मुकदमे, बिकरु कांड से भी जुड़ा नाम

कारागार में बंद कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं. जमीन कब्जा मामले में जेल भेजे गए टीवी चैनल के ब्यूरो चीफ अवनीश दीक्षित पर लगातार पांच दिन 5 नए मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. इसके साथ ही एक नया खुलासा भी हुआ है, जिस मुताबिक दीक्षित का चर्चित बिकरु कांड से भी नाम जुड़ा है.

ब्रह्मनगर, कानपुर के रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट और अधिवक्ता सौरभ भदौरिया की तहरीर पर नजीराबाद थाने में मुकदमा लिखा गया है. भदौरिया ने अवनीश दीक्षित, विपिन गुप्ता, असलम ईरानी, यश मिश्रा, सलमान खान, निसार अहमद, विवेक पांडेय उर्फ सोनू, राहुल बाजपेई, विशाल कोरी, अमन तिवारी, मनोज यादव, रमन गुप्ता, अभिनव शुक्ला, इकलाख अहमद, प्रिंस सोनकर समेत 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है.

आरोप है कि इन सभी ने बिकरू कांड के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ता सौरभ भदौरिया को तमंचे की नोक पर मुकदमे से हट जाने को लेकर धमकी दी थी. एफआईआर में कहा गया है कि, धमकी देने के दौरान इन आरोपियों के साथ बिकरु केस में जेल से छूटे विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई उसके तीन भाई रजयकांत, शोभित और अजयकांत भी मौजूद थे.

मामले में एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया है कि, अधिवक्ता सौरभ भदौरिया की तहरीर पर थाना नजीराबाद में अवनीश समेत 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

देखें आज की कवरेज...

संबंधित खबरें…

कानपुर के पत्रकार अवनीश दीक्षित पर तमंचा दिखाकर मकान कब्जाने की एक और FIR

तीन ACP और 11 थानों की फोर्स ने अवनीश दीक्षित के सपोर्टरों-पत्रकारों के घर मारी रेड, देखें वीडियो

कानपुर के पत्रकार अवनीश दीक्षित पर दो-दो एफआईआर, जमीन कब्जाने का आरोप, गिरफ़्तार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन