Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

युवा पत्रकार सुमित जोशी को मिलेगा जेम्स ऑगस्टस हिकी राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड

दैनिक जागरण हल्द्वानी मुख्यालय में बतौर सीनियर रिपोर्टर तैनात सुमित जोशी को जेम्स ऑगस्टस हिकी पुरस्कार के लिए चुना गया है. इंटेलेक्चुअल सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रमोटर्स ने प्रेस विरासत सम्मान के लिए देशभर से मीडिया, साहित्य और शिक्षा जगत से जुड़े करीब 30 प्रोफेशनल्स का चयन किया है. जिसमें सुमित जोशी का भी नाम है.

रामनगर के रहने वाले सुमित जोशी करीब आठ वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. जागरण से पहले वह हिंदुस्तान हल्द्वानी और रामनगर अमर उजाला में सेवा दे चुके हैं. वर्तमान समय में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून से जनसंचार में पीएचडी भी कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मीडिया प्रमोटर्स की सूची में इस वर्ष उत्तराखंड से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले सुमित एकमात्र पत्रकार हैं. सभी चयनित लोगों को अगले वर्ष अप्रैल में छत्तीसगढ़ के एक समारोह में अवार्ड दिए जाएंगे.

जेम्स ऑगस्टस हिकी को जानिए
भारत में जेम्स ऑगस्टस हिकी ने आधुनिक पत्रकारिता की नींव रखी थी. उन्होंने साल 1780 में कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर के साथ मिलकर भारत का पहला अखबार बंगाल गजट के नाम से शुरू किया था. यह अखबार सिर्फ दो साल तक चला और 1782 में ब्रिटिश प्रशासन ने मुखर आलोचना के कारण इसे जब्त कर लिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन