Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

त्रिपुरा में 4 पत्रकारों पर जानलेवा अटैक, मीडियाकर्मियों ने घेरा पुलिस मुख्यालय

अगरतला | त्रिपुरा पुलिस मुख्यालय के बाहर भारी तादाद में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि हाल ही में उपद्रवियों ने कुछ मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया था, जिसमें चार पत्रकार घायल हो गए थे.

पुलिस मुख्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सनित देबरॉय ने कहा, ‘रविवार और सोमवार की देर रात एक कार में यात्रा कर रहे कुछ गुंडों और मोटरसाइकिलों पर आए कुछ लोगों ने पूर्वी अगरतला पुलिस स्टेशन जा रहे पत्रकारों के एक समूह को रोका. इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की. पूर्वी अगरतला पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और उस वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया, जिसमें हमलावर आए थे, लेकिन अन्य गुंडे भागने में सफल रहे, हम इस घटना से बेहद दुखी हैं.’

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रणब सरकार ने कहा कि पुलिस को देर रात तक काम करने वाले मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.

द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कम से कम 47 पत्रकारों पर हमला किया गया और तीन मीडिया कार्यालयों पर हमला किया गया. 2017 में ड्यूटी के दौरान दो पत्रकारों की भी हत्या कर दी गई. पत्रकारों ने शिकायत की कि एक भी मामले में अपराधियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया.

हालिया हमले पर पत्रकारों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महानिदेश (इंटेलिजेंस) अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री मणिक साहा ने कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्हें खुली छूट दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन