Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर को अबु सलेम के चेले से धमकी दिलाने वाले कांग्रेस नेता नदीम जावेद पर एक और FIR

जौनपुर | पत्रकार खुर्शीद अनवर खान को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के गुर्गों द्वारा जान से मारने की धमकी के मामले में जौनपुर ज़िले के खेतासराय थाने में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल एंव दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

थाना खेतासराय में पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल एंव दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर संख्या- 205/2024 में धारा 351(3) व 351(4) के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया है.

सोशल मीडिया पर व्यंगात्मक पोस्ट लिखने के कारण 12 सितंबर की रात पूर्व विधायक नदीम जावेद के गुर्गों ने पत्रकार खुर्शीद अनवर पर प्राण घातक हमला किया और उनका मोबाईल फोन छीन लिया था.

इस मामले में 14 सितंबर को जौनपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद सहित 6 लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था. इस मुकदमे के बाद खुर्शीद को लगातार धमकियां मिल रही थीं. चार दिन पूर्व खुर्शीद ने पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा से मिलकर शिकायत की थी.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खेतासराय थाने में आज पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. देखें एफआईआर कॉपी…

पहली एफआईआर दर्ज होने की खबर यहां पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन