Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आर्या डिजिटल वाले महाधूर्त दुर्गेश सिंह ने कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर एक निर्माता से उसकी मूवी ही हड़प ली

रूपेश सिंह-

आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ऑनर, मूवी माफिया, महाठग, धूर्त दुर्गेश सिंह ने एक और फिल्म मेकर के साथ गद्दारी की है. “हमार बेटी” जिसके निर्माता अनिल शर्मा जी हैं, इनके साथ भी वही काम किया गया है जैसे परी सिंघानिया जी, बलदेव प्रसाद जी के साथ एग्रिमेंट कर किया है।

सबके साथ ये ठग एक ही रूप अपनाता है एक ही फार्मूला अपनाता है और एग्रीमेंट करके मात्र 100 रुपए में फिल्म को अपने चंगुल में ले लेता है. इसी तरह से एक निर्माता हैं एके वर्मा जी, उनके साथ तो बड़ी नाटकीय जालसाजी को अंजाम दे डाला था.

इस झूठे, मक्कार आदमी ने वर्मा जी की कॉफी में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर पूरी फिल्म लिखवा ली, जिसका मुकदमा लखनऊ न्यायालय में चल भी रहा है, जिसमें इसकी अरेस्टिंग सुनिश्चित थी. इसने हाई कोर्ट से स्टे ले रखा है.

ऐसे ना जाने कितने मामले हैं इस महा ठग के खिलाफ, उसके बाद भी यह अपना सोशल मीडिया में जमकर प्रचार करता है. इसका सारा कच्चा चिट्ठा जल्द ही सचिन यादव जी, परी सिंघानिया जी एवं संस्था के सबी पदाधिकारी गण आप लोगों तक पहुंचाएंगे. वैसे भी माननीय महाराज जी ने कहा है की चोर बेईमान ठग या तो सुधर जाए या तो सीधा कब्र में जाएंगे. जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ महाराज जी की इस दुर्गेश को काल कोठरी तक पहुंचाएगी।

पुलिस प्रशासन और कानून के आंख में धूल झोंकने वाले दुर्गेश सिंह का एक-एक काला चिट्ठा दुनिया के सामने जल्द ही उजागर होगा और जब तक लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, हम लोग दुर्गेश सिंह को न्यायालय से काल कोठरी तक नहीं भेज देते, तब तक हम सभी शांत बैठने वाले नहीं।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन