Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर से मारपीट मामले में मथुरा के पत्रकारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मथुरा | यूपी के मथुरा में एक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने को लेकर पत्रकारों में नाराजगी पसरने लगी है. ये नाराजगी राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पसर रही है.

इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया संघ ने जिलाध्यक्ष शांतनु बिश्वास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में लगातार पत्रकारों के साथ जान-माल की घटनाएं बढ़ रही हैं. बीते दिनों हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, गाजियाबाद इत्यादि के बाद मथुरा में इंडिया न्यूज के संवाददाता वीर नारायण शर्मा के साथ एक सड़कछाप गुंडे ने बीच सड़क मारपीट की घटना को अंजाम दिया है.

जिलाध्यक्ष शांतनु बिश्वास ने कहा- सरकार दावा करती है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है लेकिन हो रहे हत्या व जानलेवा घटनाओं से साफ है कि प्रदेश सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं है. प्रदेश में आए दिन हो रहे पत्रकारों पर हमलों से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. यह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है.

मौके पर मौजूद पत्रकारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार पत्रकार सुरक्षा हित में उचित कदम नहीं उठाती है तो पत्रकार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

इस दौरान अरविंद तिवारी, विकास द्विवेदी, नवल बाजपेयी, चिंता पांडेय, दिनेश पांडेय, राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे.

मूल खबर…

इंडिया न्यूज़ के पत्रकार को सरेराह गुंडे ने पीटा, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन