Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज़ के पत्रकार को सरेराह गुंडे ने पीटा, वीडियो वायरल

मथुरा | यूपी के मथुरा से एक वीडियो वायरल है. वीडियो में एक गुंडा जिसका नाम भूरा पहलवान बताया जा रहा है वह सरेराह पत्रकार की पिटाई कर रहा है. जिसे पीटा जा रहा है वह इंडिया न्यूज का पत्रकार वीर नारायण बताया जा रहा है.

देखें वीडियो और उसके बाद कुछ टिप्पणियां भी…


ग्रेटर नोएडा वेस्ट नामक एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि इस गुंडे का नाम भूरा पहलवान है इसके ऊपर 11 केस दर्ज है फिर भी ये खुला घूम रहा है, आज इसने इंडिया न्यूज़ के पत्रकार को मथुरा में DM कार्यालय के सामने बहुत पीटा पर पुलिस ने इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।


आवेश तिवारी-

यह मथुरा का भूरा पहलवान है जिसे पीट रहा है एक पत्रकार है। पत्रकार की गलती बस यह थी कि उसने एक खबर चलाई थी। मथुरा यूपी में है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

पत्रकार का नाम वीर नारायण है भूरा पहलवान ने ना सिर्फ पत्रकार को सरेराह पीटा, बल्कि उसका मोबाइल भी छीन लिया। आप कल्पना करिए भूरा की जगह कोई सरफराज पहलवान होता तो क्या होता?

जब इस मामले में मैंने संबंधित थाने के SHO से बात किन्तु उनका कहना था कि जो तहरीर थी उसी के आधार पर धारा लगाई गई। हमने कहा कि गैंगस्टर एक्ट क्यों नहीं लगाया? इस पर उनका कहना था कि ऐसा कोई जुल्म थोड़े न किया है।

महत्वपूर्ण है कि इस अपराधी को सम्बंधित गोवर्धन थाने के SHO का संरक्षण होने की बात कही जा रही है। इस व्यक्ति ने पहले भी पुलिस पर हमला किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन